У нас вы можете посмотреть бесплатно Daily Bread | ईश्वरीय भेदों का प्रकाश |Mar(मार्च)04| परमेश्वर के दास भाई बख्तसिंग के दैनिक सन्देश! или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
Daily Bread | ईश्वरीय भेदों का प्रकाश |Mar(मार्च)04| परमेश्वर के दास भाई बख्तसिंग के दैनिक सन्देश! ********************************************************************* ईश्वरीय भेदों का प्रकाश परमेश्वर के दास भाई बख्तसिंग के द्वारा लिखित और प्रकाशित की गई पुस्तक में से मार्च 04/Mar 04 “मेरे पिता की महिमा इसी से होती है, कि तुम बहुत सा फल लाओ।” (यूहन्ना 15:8) परमेश्वर ने हारून की छड़ी में फूल और बादाम उत्पन्न करके आश्चर्यकर्म किया और ऐसा जाहिर किया कि मूसा और हारून को जो स्थान दिया गया था वह परमेश्वर की ओर से था, और वे ईश्वरीय बल और अधिकार सहित काम करते थे। केवल पुनरूत्थान की ईश्वरीय सामर्थ से ही लोग परमेश्वर के दास बन सकते हैं। कई ऐसे हैं जो अपने कार्य के लिये ईश्वरीय सत्ता (अधिकार) की लालसा करते हैं, किन्तु उनकी छड़ी में फूल खिलने के कोई चिन्ह नहीं हैं। मूसा के समान प्रजा की रहनुमाई (मार्ग दिखाने) के लिये अढ़ाई सौ (250) प्रधान इच्छा रखते थे। उनकी धारणा ऐसी थी कि परमेश्वर की मण्डली का मार्ग दर्शन करने के लिए सभी खूबियाँ उनमें थी, परन्तु प्रभु उनका उपयोग नहीं कर सका। उसने केवल मूसा और हारून को चुना क्योंकि उनको यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपने से पहले जंगल में लम्बे समय तक उनकी परीक्षा की गई थी। परमेश्वर का कार्य करनेवाले सेवकों के विषय ऐसा ही है। वह अपने जीवन में पुनरुत्थान की सामर्थ को अनुभव करें इससे पहले उन्हें मुश्किलों और जंगल के अनुभव से गुज़र कर तैयार होना पड़ता है। शुरू में जब हम परमेश्वर के पास आते हैं, तब सामान्य सूखी लकड़ी जैसे होते हैं; लम्बे समय तक बहुत थोड़े फल दिखते हैं, परन्तु जब हम सम्पूर्ण रीति से उसके हाथ में सौंपे जाते हैं, उसे कार्य करने का समय देते हैं, तब हम नये जीवन से भरपूर होते जाते हैं। एक भिखारी की ऐसी कहानी है, जो कई वर्षों तक वायलिन बजाता था और राह में जानेवाले लोग उसके दान के डब्बे में थोड़े पैसे डालते थे। एक दिन वहाँ से गुजर रहे एक व्यक्ति ने भिखारी से वायलिन मांगकर ऐसी सुन्दर रीति से बजाया कि इकठ्ठे हुये लोगों के पास से कई पैसे प्राप्त कर सका। बाद में वे पैसे उसने उस भिखारी को दिए। उस वृद्ध भिखारी के पास कई वर्षों से वायलिन था, वह जैसे तैसे बजाता था और थोडे़ पैसों के अलावा वह और कुछ प्राप्त नहीं कर पाता था। जब सही बजानेवाले ने उसे बजाया तब विशेषज्ञ की तरह सुंदर स्वर निकले। जब आप सम्पूर्ण रीति से आपका जीवन प्रभु के हाथ में सौंपकर खुद के विषय में मरने के लिये तैयार हों तब पुनरूत्थान की सामर्थ आप में फूल और बादाम - अर्थात् अनंतकाल के फल लाने के लिए आपमें कार्य करेगी। हारून की छड़ी का हमारे लिये यही संदेश है। #dailybreadhindi #biblesandesh #hindibiblemessage #shortbiblemessage #hindibiblestudy #yeshudarshan #hebronheadquater #hebronassembly #brobakhtsingh