У нас вы можете посмотреть бесплатно Daily Bread | ईश्वरीय भेदों का प्रकाश |Mar(मार्च)03| परमेश्वर के दास भाई बख्तसिंग के दैनिक सन्देश! или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
Daily Bread | ईश्वरीय भेदों का प्रकाश |Mar(मार्च)03| परमेश्वर के दास भाई बख्तसिंग के दैनिक सन्देश! ********************************************************************* ईश्वरीय भेदों का प्रकाश परमेश्वर के दास भाई बख्तसिंग के द्वारा लिखित और प्रकाशित की गई पुस्तक में से मार्च 03/Mar 03 “और तुम जो पुत्र हो, इसलिये परमेश्वर ने अपने पुत्र के आत्मा को, जो ‘हे अब्बा, हे पिता’, कहकर पुकारता है, हमारे हृदय में भेजा है। इसलिये तू अब दास नहीं, परन्तु पुत्र है; और जब पुत्र हुआ तो परमेश्वर के द्वारा वारिस भी हुआ।”(गलातियों 4:6-7) हम किसी भी समय परमेश्वर को पुकार सकते हैं। कभी वह हमें ताड़ना दे, तौ भी उसके पास जाने से हम धबराते नहीं, क्योंकि उसके सिंहासन तक सीधे जाने में हमें हियाव है। वह हमें शिक्षा भी दे , तौ भी हम जानते हैं कि उसका प्रेम बदलता नहीं; इसलिये वह कहता है, ‘तुमको पुत्र का आत्मा दिया गया है।’ इसलिये आप हर एक जरूरत के लिये परमेश्वर को पुकार सकते हैं। (यिर्मयाह 33:3, भजन संहिता 81:10), वह मेरा स्वर्गीय पिता है और उसने मुझे अपने पुत्र का आत्मा दिया है, जिससे मेरी हर एक जरूरत के लिये, मेरे सभी बोझ के लिये और मेरी सभी समस्याओं के लिए में उसे पुकारुँ। यूहन्ना 16:24 कहता है, ‘अब तक तुम ने मेरे नाम से कुछ नहीं माँगा; माँगो तो पाओगे ताकि तुम्हारा आनन्द पूरा हो जाए।’ उससे माँगो, भीख माँगने या उधार लेने की जरूरत नहीं। रोमियों 13:8 में आज्ञा दी गई है, ‘आपस में प्रेम को छोड़ और किसी बात में किसी के कर्जदार न हो; क्योंकि जो दूसरे से प्रेम रखता है, उसी ने व्यवस्था पूरी की है।’ अधिकाँश विश्वासी घर की चीजवस्तु खरीदने के लिए पैसे उधार लेते हैं। वे किश्तों में घर खरीदते हैं, और कई प्रकार का सामान किश्तों में खरीदते हैं। सभी चीजें पैसे उधार में लेकर खरीदते हैं। ये सब पवित्र शास्त्र के विरुद्ध है। अपना उधार चुका दें। जब भी किसी चीज़ की जरूरत पडे़ तब प्रभु को पुकारें। वह आपको देगा। वह जो दे उससे संतुष्ठ रहें। लोभी या लालची न बनें, क्योंकि वह आपसे प्रेम रखता है, और जो कुछ भी आपके लिये अच्छा है, वह उसे आपको देगा। ‘क्योंकि यहोवा परमेश्वर सूर्य और ढाल है; यहोवा अनुग्रह करेगा, और महिमा देगा; और जो लोग खरी चाल चलते हैं, उनसे वह कोई अच्छा पदार्थ रख न छोड़ेगा।’ (भजन संहिता 84:11 और भजन 34:10) “जवान सिंहो को तो घटी होती और वे भूखे भी रह जाते हैं, परंतु यहोवा के खोजियों को किसी भली वस्तु की घटी न होगी।” परमेश्वर पर भरोसा रखें और वह अवश्य ही आपकी जरूरतों को पूरा करेगा। पवित्र आत्मा को उसके पुत्र का आत्मा कहा गया है और हम परमेश्वर की संतान हैं; हम उसके हैं और हमारी सभी जरूरतों को उसे ही पूरा करना चाहिये। #dailybreadhindi #biblesandesh #hindibiblemessage #shortbiblemessage #hindibiblestudy #yeshudarshan #hebronheadquater #hebronassembly #brobakhtsingh