У нас вы можете посмотреть бесплатно ब्लैक होल में स्त्री - नारी शोषण की दर्दनाक दास्तान | PODCAST Feat. Hariram Meena | Ex. Cop-Author или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
किताबी नुक्कड़ के इस विशेष पॉडकास्ट में हमारे अतिथि हैं हरिराम मीणा, राजस्थान पुलिस सेवा के पूर्व पुलिस महानिरीक्षक और हिन्दी साहित्य की दुनिया में एक प्रतिष्ठित एवं संवेदनशील लेखक। उनकी चर्चित कृति ‘ब्लैक होल में स्त्री’ केवल एक उपन्यास नहीं, बल्कि भारतीय समाज में स्त्री-दमन की दीर्घ, दर्दनाक और छिपी हुई परतों को उजागर करने वाला गंभीर सामाजिक दस्तावेज़ है। यह उपन्यास उस सच्ची घटना पर आधारित है, जब पुलिस सेवा में रहते हुए उन्होंने बेड़िया समुदाय में जबरन धकेली गई एक किशोरी को देह व्यापार के गिरोह से मुक्त करवाया। इस घटना ने उन्हें भीतर तक झकझोर दिया। वर्षों तक उन्होंने स्त्री-उत्पीड़न, देहिक-मानसिक हिंसा, और पितृसत्तात्मक ढांचों पर गहन शोध किया और वही अनुभव इस उपन्यास में एक तीखी संवेदना के साथ उतरते हैं। इस संवाद में लेखक विस्तार से बताते हैं कि सदियों से स्त्री को कैसे ‘अस्तित्वहीनता’ की ओर धकेला गया, पौराणिक कथाओं से आधुनिक समाज तक पितृसत्ता किस-किस रूप में स्त्री को निगलती रही, और कैसे एक लड़की का जीवन समाज की अस्वस्थ सोच के कारण एक “ब्लैक होल” की तरह अंधकार में बदल जाता है। संवाद को बेहद संवेदनशीलता, गहराई और संतुलन के साथ आगे बढ़ाया है डॉ. गीता चतुर्वेदी ने जो इस बातचीत को एक साहित्यिक, सामाजिक और मानवीय आयाम प्रदान करती हैं। यह बातचीत केवल एक पुस्तक पर चर्चा नहीं, बल्कि हमारे समाज की उन सच्चाइयों से सामना कराने का निमंत्रण है जिन्हें हम अक्सर अनदेखा कर देते हैं। हमारे साथ जुड़ें, चैनल को सब्सक्राइब करें और अपने कमैंट्स में बताएं की हमारा ये प्रयास आपको कैसा लगा। आप सबका बहुत बहुत धन्यवाद। टीम - किताबी नुक्कड़ In this powerful and deeply insightful podcast episode, we speak with Hariram Meena, former Director General of Police (Rajasthan) and an acclaimed Hindi author known for his socially conscious writing. His critically acclaimed novel “Black Hole Mein Stree” forms the heart of this conversation. The book is inspired by a real-life rescue operation, where Meena, serving as a senior police officer, freed a young girl who had been forcibly pushed into prostitution within the Bediya community. This incident marked a turning point in his life. It compelled him to research the systemic oppression of women, the violence normalized by patriarchal structures, and the generational trauma endured by young girls who are denied agency from childhood. These long years of study and emotional engagement eventually took the shape of this powerful novel. In this podcast, we explore the true story behind 'Black Hole Mein Stree,' patriarchy, and the suppression of women from mythology to modern India, the cultural, social, and psychological impact of exploitation, and how caste, community traditions, and gender-based violence intersect, and why literature remains a powerful medium to document and challenge injustice. The conversation is thoughtfully curated and guided by Dr. Geeta Chaturvedi, whose insightful questions help unpack the layers of literature, society, gender, and human resilience. Join us, subscribe to the channel, and let us know in the comments what you thought of this episode. Thank you all very much. — Team Kitabi Nukkad #hindiliterature #hindi #hindistories #domesticviolenceprevention #rajasthan #violenceagainstwomenact #violenceagainstwomen #literaturelovers #womenempowerment #women_issues #indianpolice #indianpoliceofficer #indianpolicestory #indianmythology #debate #devadasi #crimeagainstwomen #abusesurvivors