У нас вы можете посмотреть бесплатно रामायण - EP 58 - मन्दोदरी का रावण को समझाना। राम अंगद संवाद। युद्ध आरम्भ। или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
"Ramayana - Episode 58 - Mandodari's explanation to Ravana. Ram Angad Dialogue. War begins. युद्ध आरम्भ होने की पूर्व रात्रि पर पटरानी मन्दोदरी रावण को समझाने का प्रयास करती है। मन्दोदरी रावण से कहती है कि वह अपने भुजबल से देवताओं को भी जीत सकता है लेकिन किसी सती सतवन्ती नारी के हृदय को नहीं जीत सकता। वह रावण को याद दिलाती है कि उसे अपने बल पर दम्भ है लेकिन यह भी सत्य है कि वह लक्ष्मण द्वारा खींची गयी लकीर को पार भी नहीं सका था। रावण खिल्ली उड़ाकर कहता है कि सभी लोग वनवासी राम को विष्णु का अवतार समझने की भूल कर रहे हैं। रावण को समझाने में विफल मन्दोदरी हताश होकर धरती पर घुटनों के बल बैठ जाती हैं। युद्ध की पूर्व रात्रि राम भी अपनी छावनी में सुग्रीव, जामवन्त, अंगद और हनुमान के साथ मंत्रणा करते हैं। राम कहते हैं कि वे अन्तिम क्षणों तक रावण के साथ युद्ध टालना चाहते थे क्योंकि उन्हें ऐसा आभास होता है कि रावण पूर्व जन्म में उनका परम सेवक रहा है। वास्तव में राम सत्य कह रहे थे। भगवान विष्णु के द्वारपाल जय विजय ही ऋषियों के श्राप के कारण रावण और कुम्भकरण बनकर पैदा हुए थे। स्वर्ग में भगवान ब्रह्मा और कैलाश पर्वत पर भगवान शिव इस युद्ध के लिये उन्मुख हैं। अनेक ऋषि मुनि इस धर्मयुद्ध को अपनी आध्यात्मिक शक्ति प्रदान करने के लिये साधनारत होते हैं। युद्ध के पहले दिन सूर्यवंशी राम सूर्योदय के साथ भगवान भाष्कर की वन्दना करते हैं। युद्ध आरम्भ होता है। वानरों की एक टुकड़ी दुर्ग के द्वार तोड़ने में जुटती है तो दूसरी टुकड़ी विशाल पत्थर परकोटे के अन्दर फेंक कर राक्षस सेना में भगदड़ मचा देती है। रावण की सेना दुर्ग का पश्चिमी द्वार खोलकर वानर सेना पर आक्रमण करती है। दोनों तरफ से भयंकर युद्ध होता है। सुग्रीव के हाथों रावण का सेनानायक वज्रमुष्टि मारा जाता है। इस समाचार से रावण बौखलाता है। निर्माता और निर्देशक - रामानंद सागर सहयोगी निर्देशक - आनंद सागर, मोती सागर कार्यकारी निर्माता - सुभाष सागर, प्रेम सागर मुख्य तकनीकी सलाहकार - ज्योति सागर पटकथा और संवाद - रामानंद सागर संगीत - रविंद्र जैन शीर्षक गीत - जयदेव अनुसंधान और अनुकूलन - फनी मजूमदार, विष्णु मेहरोत्रा संपादक - सुभाष सहगल कैमरामैन - अजीत नाइक प्रकाश - राम मडिक्कर साउंड रिकॉर्डिस्ट - श्रीपाद, ई रुद्र वीडियो रिकॉर्डिस्ट - शरद मुक्न्नवार Ramayan is an Indian television series based on ancient Indian Sanskrit epic of the same name. The show was originally aired between 1987 and 1988 on DD National. It was created, written, and directed by Ramanand Sagar. The show is primarily based on Valmiki's 'Ramayan' and Tulsidas' 'Ramcharitmanas'. The series had a viewership of 82 per cent, a record high for any Indian television series. The series was re-aired during the 2020 Coronavirus lockdown and broke several viewership records globally which includes setting the record for one of the most watched TV shows ever in the world, with 77 million viewers on 16 April 2020. In association with Divo - our YouTube Partner #Ramayan #RamanandSagar #ShriRam #MataSita #Hanuman #Lakshman #RamayanaEpisodes #Bhakti #Hindu #tvseries #RamBhajan #RamayanaStories #RamayanTVSeries #RamCharitManas #DevotionalSeries"