У нас вы можете посмотреть бесплатно Yoga and Sanskar: International Seminar on Indian Culture Worldwide/ Jaipur/Rajasthan/India или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
International conference on Indian Culture Worldwide: Yoga and Sanskar. The conference was held on 23rd December 2022 at the premises of Apex University. The chief guest was Vishwaguru Mahamandaleshwar Paramhans Swami Maheshwarananda - Founder of Yoga in Daily Life International. Other speakers and dignitaries were: Pandit Mahesh Dutt Sharma Major Surendra Narayan Mathur Dr. Ravi Junival, President of Apex University. Prof O.P. Chhangani, Vice Chancellor Dr Saroj Kochar, President, Rajasthan Sanskrit Academy Shree Vijendra Bansal, President, Padmasri Narayandas Sangrahalaya evam Pandulipi Shodh Sansthan, Jaipur Mahamandaleshwar Swami Gyaneshwar Dr. Raghuveer Prasad Sharma, Convener अपेक्स यूनिवर्सिटी एवं विश्व गुरु दीपाश्रम शोध संस्थान द्वारा विश्वव्यापी भारतीय संस्कृति योग एवं संस्कार विषय पर अंतरराष्ट्रीय सेमिनार एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आशीर्वाद प्रदाता विश्वगुरु महामंडलेश्वर परमहंस स्वामी महेश्वरानंदपुरी एवं महामंडलेश्वर ज्ञानेश्वरपुरी, डॉ. रवि जूनीवाल चेयरमैन अपेक्स यूनिवर्सिटी प्रोफेसर ओपी छंगाणी, कुलपति, अपेक्स यूनिवर्सिटी, पंडित महेश दत्त शर्मा "गुरुजी" मेजर एस एन माथुर, स्वामी अवतारपुरी, विजेंद्र बंसल, डॉ. सरोज कोचर अध्यक्ष, राजस्थान संस्कृत अकादमी, प्रोफे. कैलाश चतुर्वेदी, कपिल अग्रवाल डॉ. रघुवीर प्रसाद शर्मा एवं मनोज जूनीवाल उपस्थित रहे। मेजर माथुर में विश्वव्यापी भारतीय संस्कृति के विषय में बताया कि केल्ट संस्कृति भारतीय संस्कृति का ही एक स्वरूप है आज से लगभग 10000 साल पूर्व बाल्टिक प्रदेशों में एवं समस्त यूरोप में भारतीय संस्कृति का प्रचार प्रसार रहा। आज भी वहां के लोगों द्वारा भगवान परशुराम को एवं देवी दानू जो ऋषि कश्यप की पत्नी थी को मुख्य देवताओं के रूप में पूजा जाता है। विष्णु के मत्स्य अवतार, वराह अवतार, वामन अवतार एवं कल्कि अवतार को भी उस संस्कृति में आज भी पूजनीय स्थान प्राप्त है। आप ने विभिन्न परमाणु द्वारा यह सिद्ध किया है कि संपूर्ण यूरोप सनातन संस्कृति का सूत्र केंद्र रहा है वर्तमान में वहां के प्राचीन परंपराओं के धर्मगुरु द्वारा भारतीय संस्कृति का ही अनुसरण किया जा रहा है उनके त्यौहार उनकी पूजा पद्धति एवं उनके धार्मिक चिन्हों में भारतीय संस्कृति की झलक स्पष्ट दिखाई देती है। पं.महेश दत्त शर्मा "गुरुजी" ने संस्कार पर बोलते हुए बताया गया कि रामचरितमानस आचरण का ग्रंथ है और भगवत् गीता आचार संहिता है दोनों के समन्वय से मनुष्य का जीवन संस्कार युक्त होकर सार्थक बनता है। आपने विभिन्न शास्त्रीय प्रमाणों से भारतीय संस्कार पद्धति को स्पष्ट किया तथा जीवन शैली को जीने की कला विद्यार्थियों को बताई। योग विषय पर स्वामी अवतारपुरी ने "योगा इन डेली लाइफ" के माध्यम से जीवन में योग की पद्धति को सम्मिलित करने की आवश्यकता पर विचार प्रकट किए। स्वामी ज्ञानेश्वरपुरी ने योगा, संस्कार एवं संस्कृति पर अपने विचार व्यक्त किए। स्वामी प्रेमानंद ने स्वामी महेश्वरानंद जी द्वारा भारतीय संस्कृति एवं योग का यूरोपीय देशों में किए गए प्रचार कार्यों पर प्रकाश डाला। प्रोफेसर ओपी छंगाणी द्वारा भारतीय संस्कृति के मूल्य एवं आचरण पद्धतियों को जीवन में शामिल करने के महत्व को उजागर किया गया। विश्वगुरु महामंडलेश्वर महेश्वरानंदपुरी द्वारा जीवन में योग, शाकाहार एवं गौ सेवा को सम्मिलित करने पर बल दिया गया। आपने विश्व के विभिन्न राष्ट्रों में भारतीय सनातन संस्कृति के प्रचार कार्यों के अनुभवों का वर्णन किया। डॉ. रवि जूनीवाल ने स्वामी महेश्वरानंद जी का स्वागत करते हुए मानवीय मूल्यों के प्रति संपूर्ण विश्व में नई क्रांति पैदा करने एवं आधुनिक शैली से पीड़ित मनुष्य को सनातन संस्कृति के दर्शन करवाने के लिए धन्यवाद दिया। पांच विद्वानों का अंतरराष्ट्रीय सम्मान इस आयोजन में वर्ल्ड पीस काउंसिल वियना द्वारा संस्कृति, शिक्षा एवं मानव सेवा के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्वानों का सम्मान किया गया। काउंसिल के भारतीय एम्बेसडर कपिल अग्रवाल द्वारा काउंसिल का परिचय एवं सम्मानित व्यक्तियों का आभार प्रकट करते हुए वर्ल्ड पीस काउंसिल की गतिविधियों के बारे में बताया गया। इस आयोजन में डॉक्टर रवि जूनीवाल को भारतीय मूल्य के अनुकूल शिक्षा प्रदान करने एवं पं. महेशदत्त शर्मा गुरुजी को संस्कृति के संरक्षण के लिए, विजेंद्र बंसल को जिन्होंने 20,000 पांडुलिपियों का संरक्षण किया है शास्त्र संरक्षण के लिए, डॉ सरोज कोचर को संस्कृति समुत्थान के लिए एवं डॉ रघुवीर प्रसाद शर्मा को संस्कृत एवं शास्त्र संरक्षण व प्रचार के लिए "संस्कृति रक्षक अवार्ड" प्रदान किया गया। Visit us here: "OM ASHRAM -The Home of Yoga & Spirituality: https://www.omashram.com "Vishwaguruji Maheshwarananda": https://www.vishwaguruji.in/ "Yoga in Daily Life" https://www.yogaindailylife.org/ "The hidden power in Humans - Chakras and Kundalini" https://www.chakras.net/ Watch Stream: "Swamiji.TV" 24-hours: https://www.swamiji.tv "Sri Swami Madhavananda World Peace Council" https://www.worldpeacecouncil.net/ Facebook: / vishwagurujimaheshwaranandaji / www.yogaindailylife.org Instagram: / vishwaguruji_official / yogaindailylife_official