У нас вы можете посмотреть бесплатно Jaipur में ज़मीन के लालच में दो बेटों ने मां के सामने ही बाप को पीट-पीटकर मार डाला, देखती रह गई मां. или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
जिस बाप को अपने बेटों पर गुमान था, जिनकी जवानी देखकर अपने बुढ़ापे को भी चुनौती दे रहा था कि मेरे तो दो-दो जवाब बेटे हैं, उम्र आखिर मेरा क्या बिगाड़ लेगी। उन दोनों बेटों ने अपना रंग ऐसा बदला कि गिरगिटान भी शर्म से मर जाए। बेचारे बूढ़े बाप पर दोनों मौत बनकर ऐसे टूट पड़े, जैसे कोई हैवान अपनी भूख मिटाने के लिए किसी पर झपट पड़ा हो। मामला जयपुर जिले के रेनवाल थाना इलाके का है, जहां के गुमानपुरा गांव में जो हुआ, उसने इंसानियत और रिश्तों दोनों को शर्मसार कर दिया। घर की चारदीवारी के भीतर पनपा एक पारिवारिक झगड़ा इतना भयावह बन गया कि एक पिता को अपनी ही संतान के हाथों जान गंवानी पड़ गई। बताया जा रहा है कि जमीन बेचने के फैसले को लेकर लंबे समय से घर में तनाव था। पिता उमेश सिंह ने जैसे ही अपनी जमीन बेचने का मन बनाया, उनके दोनों बेटे शंकर और अमर इस फैसले से बेहद नाराज़ हो गए। रात के सन्नाटे में जब घर के भीतर शराब का नशा और गुस्से की आग साथ-साथ भड़की, तो हालात काबू से बाहर हो गए। आरोपियों की मां के मुताबिक, पिता को सामने देखकर दोनों बेटे गुस्से में ऐसे बेकाबू हुए कि रिश्तों की मर्यादा भूल गए, बाप पर ऐसे झपट पड़े, जैसे भूखे शिकारी कुत्तों को अपना शिकार मिल गया हो। बूढे बाप पर लात-घूंसे बरसते रहे, उन्हें तब तक मारते रहे जब तक उनके शरीर से प्राण नहीं निकल गए। बाप के बेदम होने के बाद भी इन हैवानों को यकीन नहीं हो रहा था कि वो मर चुके हैं, मरने के बाद भी उनके शरीर को पीटते रहे, जब बेजान जिस्म ने चिल्लाना और कराहना बंद किया, जब तक जाकर दोनों कपूतों के कलेजे को ठंडक मिली। बाप का बेरहमी के कत्ल करने के बाद दोनों घर से भाग गए और अब तक पुलिस इन्हें तलाश ही कर रही है। #CrimeNews #JusticeForFather #ShockInRajasthan #TrueStory #EmotionalNews #HindiNews राजस्थान की हर खबर देखें: https://www.rajasthantak.com/ -------- About the Channel: Rajasthan Tak is a platform for the people to raise voice on issues they feel strongly about and it is a medium which will not just provide news and analysis but will also showcase the cultural heritage of the Royal Rajasthan Follow us on: Website: https://www.mobiletak.in/rajasthantak Facebook: / rajasthantakofficial Twitter: / rajasthan_tak