У нас вы можете посмотреть бесплатно भजमनचरण कमल अविनाशी। Hirday ke Aangan mein bhajman Charan kamal avinashi. или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
🙏 नमस्कार दोस्तो 🙏 🌹आपका स्वागत है मेरे यूट्यूब चैनल Hirday ke Aangan Mein पर आने के लिए। प्रस्तुत है मीराबाई जी यह सुन्दर भजन। भजमन चरण कमल अविनाशी। मीराबाई का यह अमर पद हमें याद दिलाता है कि इस अस्थाई संसार में केवल ईश्वर की भक्ति ही सत्य है। शरीर नश्वर है, अहंकार झूठा है और बाहरी दिखावा व्यर्थ। शांति और मुक्ति का मार्ग केवल प्रभु के चरणों में अनन्य प्रेम से ही संभव है। आइए, मीरा के सुर में सुर मिलाकर उस अविनाशी परमात्मा का ध्यान करें। भजन के बोल (Lirycs) भज मन चरण कमल अविनासी ॥ जेताई दीसे धरनि गगन बिच, तेताई सब उठि जासी । कहा भयो तीरथ ब्रत कीन्हें, कहा लिये करवट कासी ॥ इस देही का गरब न करना, माटी में मिल जासी ।। यह संसार चहर की बाजी, सांझ पड्या उठि जासी ॥ कहा भयो जो भगवा पहने, घर तज भये संन्यासी । जोगी होय जुगत नहिं जानी, उलट जनम फिर आसी ॥ अरज करूं अबला कर जोरे, श्याम तुम्हारी दासी । 'मीरा' के प्रभु गिरधर नागर, काटो यम की फांसी ॥ भावार्थ: धरती और आकाश के बीच जो कुछ भी दिखाई देता है, वह सब एक दिन नष्ट हो जाने वाला है। मीराबाई कहती हैं कि यह जीवन 'चहर' (शतरंज या चौपड़) की बाजी की तरह है, जो शाम होते ही खत्म हो जाएगी। केवल काशी जाकर शरीर त्यागने, तीर्थ व्रत करने या भगवा वस्त्र धारण करने से मोक्ष नहीं मिलता। यदि हृदय में 'जुगत' (ईश्वर से जुड़ने की कला) नहीं है, तो मनुष्य फिर से जन्म-मरण के चक्र में फंस जाता है। इस शरीर पर गर्व करना व्यर्थ है क्योंकि अंत में इसे मिट्टी में ही मिल जाना है। मीराबाई स्वयं को 'श्याम की दासी' बताते हुए हाथ जोड़कर प्रार्थना करती हैं कि हे गिरधर नागर! आप ही मेरे दुखों को हरने वाले और यम की फांसी (मृत्यु के भय) से मुक्त करने वाले हैं। चेनल पर आने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद अगर आपको यह भजन पसंद आया हो, तो कृपया वीडियो को Like करें, Share करें और हमारे चैनल को Subscribe करना न भूलें। आपके सहयोग से हमें और भी अच्छे भजन लाने की प्रेरणा मिलती है। 👉 Subscribe Here: [चैनल लिंक): / @hirdayke #MeeraBai #KrishnaBhakti #Bhajan #Spirituality #MirabaiKePad #RadheKrishna #Vairagya