У нас вы можете посмотреть бесплатно 27 हाथियों के झुंड ने पूरे बड़कागांव को हिला कर रखा है или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
धीरे-धीरे हांथी घने आबादी वाले गाँव की ओर बढ़ रहे हैं, लीगों में दहशत व्याप्त ,बड़कागांव प्रखंड में हाथियों का उत्पात निरंतर बढ़ता जा रहा है। बुधवार की सुबह 27 की संख्या में हाथियों के झुंड ने गंगादोहर और हरली में जमकर तबाही मचाई है। गंगादोहर गांव में लगभग 50 एवं हरली गांव के 35 किसानों के खेतों में लगी फसलों को खा गए एवं बुरी तरह से रौंद डाला l हाथी बुधवार को गंगादोहर के बडीसिमर बाग़ी में शाम 7:00 बजे तक डेरा जमाए हुए थे। हालांकि हाथियों को भगाने के लिए वन विभाग के द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा है । परंतु हाथी के दो बच्चों ने हाथीओं के आगे बढ़ने की गति को रोक रखा है। कारण यह है कि 5 -6 दिन पहले हथनीयों ने दो नवजात हाथी के बच्चे को जन्म दिया है, जो थोड़ी ही दूरी तय करने के बाद बच्चे तुरंत थक जा रहे हैं, जिसके कारण हाथी का झुंड आगे बढ़ नहीं पा रहा है। दोनों नवजात हाथी के बच्चों को हाथियों ने चारों तरफ से घेर रखा है , ताकि बच्चे को किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हो। पूरे प्रखंड में हाथियों का भय व्याप्त है lहाथी के बच्चे को देखने के लिए ग्रामीण जान जोखिम में डालकर हाथी के करीब पहुंच जा रहे हैं। जबकि वन विभाग के द्वारा ग्रामीणों को हाथी के करीब जाने एवं उन्हें छेड़ने की मनाही की गई है। हाथियों के द्वारा बुधवार को 85 किसानों के खेतों को बुरी तरह से रौंद दिया गया । जिसमें गंगादोहर गांव के किसान देवनारायण महतो, दशरथ महतो, आनन्द कुमार, टुकेशवर महतो, भादो महतो , गोपाल महतो, बालमुकुंद प्रसाद ,भुनेश्वर नारायण महतो , जितेन्द्र प्रसाद , संतोष महतो , प्रेम महतो ,मोहित महतो, संजय महतो ,मिथलेश महतो ,दसरथ प्रसाद, सेवक महतो ,रंजीत कुमार , पंचम महतो ,नन्दलाल महतो, राजुकुमार मेहता ,अजीत कुमार आदि वही हरली गांव के त्रिवेणी महतो, सहेश्वर महतो ,गणेश महतो ,कार्तिक महतो, नरेश महतो ,तुलसी महतो, शंकर महतो रूदन महतो ,खिरोधर महतो ,,रविंद्र महतो ,नथू महतो,गुरदयाल महतो, विनोद महतो, प्रसाद महतो, लीलू महतो ,दुलेश्वर महतो, कुंज बिहारी महतो,के अलावा अन्य किसानों के खेतों को हाथियों ने भारी नुकसान पहुंचाया है।