У нас вы можете посмотреть бесплатно ओरमांझी में अवैध शराब फैक्ट्री का बड़ा खुलासा,हजारों लीटर अवैध स्प्रिट जप्त। или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
रिपोर्टर : अमिताभ पाण्डेय लोकेशन : ओरमांझी, रांची हेडलाइन – ओरमांझी में अवैध शराब फैक्ट्री का बड़ा खुलासा हेडलाइन : हजारों लीटर अवैध स्प्रिट जब्त हेडलाइन – किराए की जमीन पर चल रहा था अवैध धंधा हेडलाइन : उत्पाद विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप एंकर नमस्कार आप देख रहे हैँ सोना न्यूज़ टीवी झारखण्ड और मैं हुँ एंकर का नाम...आगे बढ़ते हैँ खबरों कि और.. राँची जिले के ओरमांझी प्रखंड से इस वक़्त कि बड़ी खबर सामने आई है, जहां जिला उत्पाद विभाग ने अवैध शराब बनाने के कारोबार का पर्दाफाश किया है। छापेमारी के दौरान शराब बनाने के लिए उपयोग किये जाने वाले हजारों लीटर स्प्रिट बरामद की गई है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। यह कार्रवाई क्यूरेसटा हॉस्पिटल, इरबा के समीप की गई, जहां गुप्त सूचना के आधार पर जिला उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी की। मौके से स्प्रिट से भरे कई ड्रम, केमिकल और शराब निर्माण में उपयोग होने वाले उपकरण जब्त किए गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह अवैध धंधा किराए की जमीन पर संचालित किया जा रहा था। अधिकारियों के अनुसार, बरामद स्प्रिट का उपयोग विदेशी शराब बनाने के उद्देश्य से किया जाना था। जांच में खुलासा हुआ है कि जिस जमीन पर यह अवैध कारोबार चल रहा था, वह एहसान अंसारी की है, जिसे किराए पर लेकर यह धंधा संचालित किया जा रहा था। वहीं, इस नेटवर्क में मांडू निवासी असलम खान का नाम भी सामने आया है, जो पिछले एक वर्ष से रांची में रहकर इस अवैध कारोबार से जुड़ा बताया जा रहा है। जिला उत्पाद विभाग के अधिकारी उमा शंकर सिंह ने बताया कि “पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। अवैध स्प्रिट और शराब कारोबार से जुड़े सभी लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।” फिलहाल जिला उत्पाद विभाग और स्थानीय पुलिस संयुक्त रूप से पूरे नेटवर्क की कड़ियों को खंगालने में जुटी हुई है। इस कार्रवाई के बाद अवैध शराब कारोबारियों में खलबली मच गई है। बहरहाल, उत्पाद विभाग की इस बड़ी कार्रवाई से अवैध शराब कारोबार पर लगाम लगाने की उम्मीद जताई जा रही है। सोना न्यूज़ टीवी झारखण्ड के लिए ओरमांझी से अमिताभ पाण्डेय कि रिपोर्ट।