У нас вы можете посмотреть бесплатно छबड़ा में!बोर्ड परीक्षा को लेकर छात्रों को मिला!सफलता का मंत्र!आत्मविश्वास!निरंतर!अभ्यास!से सफलता! или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
छबड़ा में बोर्ड परीक्षा को लेकर छात्रों को मिला सफलता का मंत्र, राजस्थान बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष भरत राम कुम्हार ने दिया परीक्षा मार्गदर्शन, आत्मविश्वास और निरंतर अभ्यास से ही मिलेगी सफलता, हमारे चेनल के राजस्थान संवाददाता विजय कुमार ने छबड़ा से राजेंद्र शर्मा से चर्चा करके अपनी ग्राउंड रिपोर्टिंग विश्लेषण उपरांत बताया कि राजस्थान के छबड़ा में आदर्श विद्या मंदिर में कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए विशेष परीक्षा मार्गदर्शन सत्र आयोजित हुआ , बोर्ड परीक्षा से पहले छात्रों का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से आदर्श विद्या मंदिर, छबड़ा में एक विशेष मोटिवेशनल और परीक्षा मार्गदर्शन सत्र का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर भरत राम कुम्हार ने विद्यार्थियों को सफलता के महत्वपूर्ण सूत्र बताए, छबड़ा के आदर्श विद्या मंदिर में कक्षा दसवीं के भैया-बहनों के लिए आयोजित इस परीक्षा मार्गदर्शन कार्यक्रम में विद्यार्थियों को परीक्षा के प्रति मानसिक रूप से सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया, विद्यालय के प्रधानाचार्य अमृतलाल मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व चेयरमैन प्रोफेसर भरत राम कुम्हार मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे, प्रोफेसर भरत राम कुम्हार ने विद्यार्थियों से परीक्षा संबंधी महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद किया और कहा कि नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और आत्मविश्वास के साथ दी गई परीक्षा ही सफलता की कुंजी है, उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अनुशासन और निरंतर अभ्यास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है, हमारे चेनल को प्रो. भरत राम कुम्हार – पूर्व अध्यक्ष, राजस्थान बोर्ड ने बताया कि “परीक्षा को बोझ नहीं, अवसर समझें। आत्मविश्वास के साथ निरंतर अभ्यास करेंगे तो सफलता निश्चित है, कार्यक्रम में विद्या भारती बारां के जिला सचिव राजेंद्र शर्मा ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया, उन्होंने ‘स्किल मोर, स्कोर मोर’ के भाव के साथ विद्यार्थियों को विषय की गहरी समझ विकसित करने और लगातार अभ्यास करने की प्रेरणा दी, उन्होंने कहा कि केवल अंक नहीं, बल्कि कौशल और समझ ही विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ाती है, राजेंद्र शर्मा, जिला सचिव, विद्या भारती बारां ने बताया कि “विषय को समझकर पढ़िए, निरंतर अभ्यास कीजिए—श्रेष्ठ परिणाम अपने आप आएंगे।” कार्यक्रम में विद्यालय के आचार्यगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। सत्र का संचालन बालिका विभाग की प्रधानाचार्य मनोरमा शर्मा ने किया, आभार प्रदर्शन एवं शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ, हमारे चेनल SR NEWS 24 LIVE के अनुसार कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में परीक्षा के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना और उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनाना रहा , #india #दिल्ली #railwaynews #latestnews #railwayemployees #indianrailways #railwaycorruption #srnews24 #srnews24live ,#राजस्थान,#बारां जिला,#छबड़ा ,#विद्यार्थी,#आदर्श विद्या मंदिर स्कूल ,#भारतवासी,# परीक्षा मंत्र,