У нас вы можете посмотреть бесплатно Love, Truth, and Selflessness : Swami Vivekananda (Hindi) или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
प्रेम, सत्य, और निःस्वार्थता : स्वामी विवेकानन्द के शब्दों में सुनिए | कार्य के निमित्त ही कार्य। प्रत्येक देश में कुछ ऐसे नर-रत्न होते हैं, जो केवल कर्म के लिए ही कर्म करते हैं। वे नाम-यश अथवा स्वर्ग की भी परवाह नहीं करते। वे केवल इसलिए कर्म करते हैं कि उससे कुछ कल्याण होगा, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो और भी उच्चतर उद्देश्य लेकर ग़रीबों के प्रति भलाई तथा मनुष्य-जाति की सहायता करने के लिए अग्रसर होते हैं, क्योंकि वे शुभ में विश्वास करते हैं और उससे प्रेम करते हैं। यदि कोई मनुष्य नि:स्वार्थ भाव से कार्य करे, तो क्या उसे कोई फलप्राप्ति नहीं होती? असल में तभी तो उसे सर्वोच्च फल की प्राप्ति होती है। और सच पूछा जाय, तो नि:स्वार्थता अधिक फलदायी होती है, केवल लोगों में इसका अभ्यास करने का धैर्य नहीं होता। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह अधिक लाभदायक है। प्रेम, सत्य तथा नि:स्वार्थता नैतिकतासम्बन्धी आलंकारिक वर्णन मात्र नहीं हैं, वरन् शक्ति की महान् अभिव्यक्ति होने के कारण वेे हमारे सर्वोच्च आदर्श हैं, पहली बात यह है कि यदि कोई मनुष्य पाँच दिन, उतना क्यों, पाँच मिनट भी बिना भविष्य का चिन्तन किये, बिना स्वर्ग, नरक या अन्य किसी के सम्बन्ध में सोचे, नि:स्वार्थता से काम कर सकता है, तो उसमें एक महान् आत्मा बन सकने की क्षमता है। यह प्रचंड निग्रह शक्ति की महत्तम अभिव्यक्ति है। अन्य सब बहिर्मुखी कर्मों की अपेक्षा यह आत्म-निग्रह शक्ति की कहीं बड़ी अभिव्यक्ति है। ...मन की सारी बहिर्मुखी गति किसी स्वार्थपूर्ण उद्देश्य की ओर दौड़ती रहने से छिन्न-भिन्न होकर बिखर जाती है; वह फिर तुम्हारे पास शक्ति लौटाकर नहीं लाती। परन्तु यदि उसका संयम किया जाय, तो उससे शक्ति की वृद्धि होती है। इस आत्मसंयम से महान् इच्छा-शक्ति का प्रादुर्भाव होता है; वह बुद्ध या ईसा जैसे चरित्र का निर्माण करता है। अत्यन्त निम्नतम कर्मों को भी तिरस्कार की दृष्टि से नहीं देखना चाहिए । जो मनुष्य कोई श्रेष्ठ आदर्श नहीं जानता, उसे स्वार्थदृष्टि से ही - नाम-यश के लिए ही - काम करने दो। परन्तु प्रत्येक मनुष्य को उच्चतर ध्येयों की ओर बढ़ने तथा उन्हें समझने का यत्न करते रहना चाहिए । ‘हमें कर्म करने का ही अधिकार है, कर्मफल में हमारा कोई अधिकार नहीं ।’ कर्म का चरित्र पर प्रभाव | विवेकानन्द साहित्य - ग्रन्थ 3, पृष्ठा 3 | ------------------------- Work for work’s sake. There are some who are really the salt of the earth in every country and who work for work’s sake, who do not care for name, or fame, or even to go to heaven. They work just because good will come of it. There are others who do good to the poor and help mankind from still higher motives, because they believe in doing good and love good. If a man works without any selfish motive in view, does he not gain anything? Yes, he gains the highest. Unselfishness is more paying, only people have not the patience to practise it. It is more paying from the point of view of health also. Love, truth and unselfishness are not merely moral figures of speech, but they form our highest ideal, because in them lies such a manifestation of power. In the first place, a man who can work for five days, or even for five minutes, without any selfish motive whatever, without thinking of future, of heaven, of punishment, or anything of the kind, has in him the capacity to become a powerful moral giant. It is the greatest manifestation of power—this tremendous restraint; self-restraint is a manifestation of greater power than all outgoing action. ... All outgoing energy following a selfish motive is frittered away; it will not cause power to return to you; but if restrained, it will result in development of power. This self- control will tend to produce a mighty will, a character which makes a Christ or a Buddha. Even the lowest forms of work are not to be despised. Let the man, who knows no better, work for selfish ends, for name and fame; but everyone should always try to get towards higher and higher motives and to understand them. “To work we have the right, but not to the fruits thereof.” (Complete Works of Swami Vivekananda, Vol. 1 Pg. 27) ------------------------- Vivekanana for us : YouTube : / vivekanandalive Facebook : / vivekananda.live Website : www.vivekananda.live ------------------------- See Quotes from this Video : https://www.vivekananda.live/karma-in... ------------------------- Purchase Complete Works of Swami Vivekananda : Hindi : https://shop.advaitaashrama.org/produ... English : https://shop.advaitaashrama.org/produ... Gujarati : https://api.whatsapp.com/send?phone=9... Bengali : https://shop.advaitaashrama.org/produ...