У нас вы можете посмотреть бесплатно ✨✨ प्राप्ति स्वरूप, निरन्तर योगी जीवन का अनुभव или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
#bk #guidedmeditation #bkmeditation #angel #guided #meditation #meditationaudio #meditationtechniques #motivation 🧘 राजयोग मेडिटेशन कमेंट्री यहाँ प्रस्तुत है। आज के वरदान पर आधारित अभ्यास 17-02-2026 प्राप्ति स्वरूप, निरंतर योगी जीवन का अनुभव गहरी श्वास लें... और कुछ सेकेण्ड रूके... साक्षी होकर खुद को देखें... मैंने अपने पुराने भक्तपन के संस्कारों को विदाई दें दी... क्योंकि मैं अब दाता, विधाता के बच्चा हूं... मैं सर्वशक्तिवान परमात्मा की संतान हूँ... मेरा पिता... तीनों लोकों का मालिक है... जब सागर मेरा पिता है... तो क्या मैं प्यासा रह सकता हूँ?... नहीं... बिल्कुल नहीं... मेरे जीवन से 'मांगना' शब्द समाप्त हो गया है... मैं अधिकारी हूँ... मैं मास्टर दाता हूँ... चेक करें... क्या मेरे मन के किसी कोने में कोई शिकायत है?... "यह क्यों हुआ? मेरे साथ ही ऐसा क्यों?"... — यह सब फरियाद है... जहाँ फरियाद है... वहाँ याद नहीं हो सकती... इसलिए, मैं अपनी बुद्धि को सब शिकायतों से खाली कर दिया हूँ... मैं हर परिस्थिति में संतुष्ट हूँ... बापदादा की रहमतों का हाथ मेरे सिर पर है... मुझे अब कुछ चाहिए नहीं... मुझे सब कुछ मिल गया है... मैं सर्व प्राप्ति संपन्न आत्मा हूँ... संतुष्ट आत्मा हूं... मैं सिर्फ ज्ञान सुनने वाला नहीं... ईश्वरीय शक्तियों को प्रयोग करने वाला योगी हूँ... "क्या करूँ, कैसे करूँ"— यह कमजोर संकल्प मेरे नहीं हैं... मैं समाधान स्वरूप हूँ... सर्व समस्याओं से मुक्त हूं... मैं अपनी सहनशक्ति,... समाने की शक्ति... और निर्णय शक्ति का प्रयोग कर रहा हूँ... मेरे सामने कोई भी बात आती है... मैं उसमें उलझता नहीं, ...बल्कि शक्ति रूप होकर... उसे पार कर लेता हूँ... नफा हो या नुकसान... मान हो या अपमान... मैं सम स्थित हूँ... मेरा हर श्वास... परमात्मा की याद में है... मेरा हर कर्म... श्रेष्ठ है, समर्पित है... मैं त्यागी हूँ... मैंने व्यर्थ का, देह-भान का, और पुराने स्वभाव का त्याग कर दिया है... इसी त्याग से... मुझे श्रेष्ठ भाग्य की चाबी मिली है... मैं निरंतर सुख के झूला में झूल रहा हूँ... मैं निरंतर योगी हूँ... सहज योगी हूँ... कुछ पल इस संपन्नता के एहसास में रहें... मैं भरपूर हूँ... मैं शिकवा-शिकायतों से मुक्त हूँ... मैं प्रभु-मिलन के सुख में मगन हूँ...। ॐ शान्ति... शान्ति... शान्ति... ईश्वरीय सेवा में, बी के अशोक भाई, वृति प्रोजेक्ट ज्ञानामृत प्रिटिंग प्रेस, शांतिवन https://chat.whatsapp.com/DjmiHp9Jfbp... https://t.me/+KDBe-VQeJKIzZjY1 Plz like, subscribe and share this video 🙏🙏☀️☀️🎊🎊✨✨🧘🧘 bkkumari2860@gmail.com