У нас вы можете посмотреть бесплатно 🧘🧘 मास्टर ज्ञान सूर्य बन रूहानी वाइब्रेशन फैलाए или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
#bk #guidedmeditation #bkmeditation #angel #guided #meditation #meditationaudio #meditationtechniques #motivation #योग 🧘 राजयोग मेडिटेशन कमेंट्री यहाँ प्रस्तुत है। आज के वरदान पर आधारित अभ्यास 12-02-2026 मैं रूहानी चुम्बक, मास्टर ज्ञान सूर्य हूँ बाहर की दुनिया की आवाज़ों से... अपने मन बुद्धि को समेट लें...। अपना पूरा ध्यान मस्तक के बीच... भृकुटी के सिंहासन पर एकाग्र करें... कुछ सेकंड रुके... खुद को देखते हुए...। महसूस करें... मैं यह हाड़-मांस का शरीर नहीं हूँ... मैं एक अजर, अमर, अविनाशी चैतन्य शक्ति आत्मा हूँ...। मैं रूहानी ज्योति पुंज आत्मा हूँ...। जैसे आकाश में सूर्य चमकता है... वैसे ही मैं आत्मा... इस देह रूपी धरनी पर, मस्तक के बीच ...'मास्टर ज्ञान सूर्य' बनकर चमक रही हूँ...। मुझसे पवित्रता और ज्ञान की सुनहरी किरणें (Golden Rays) चारों ओर फैल रही हैं...। मेरे प्रकाशवान जीवन में... अंधकार का कोई अस्तित्व नहीं है...। मैं स्वयं प्रकाश हूँ... मैं शक्ति हूँ...। अब अपनी वृत्ति (Attitude) को चेक करें... मेरी वृत्ति साधारण नहीं है... यह अलौकिक है...। मेरी वृत्ति में रूहानी चुम्बक (Spiritual Magnet) की शक्ति है...। जैसे चुम्बक लोहे को खींचता है... वैसे ही मेरी श्रेष्ठ वृत्ति... शांति, पवित्रता और खुशी को अपनी ओर खींच रही है...। मैं जहाँ भी हूँ... वहाँ का वायुमंडल मेरी वृत्ति के अनुसार बदल रहा है...। मेरे शक्तिशाली वाइब्रेशन्स... आस-पास के वातावरण को पावन बना रहे हैं...। महसूस करें... मेरे सामने जब कोई भी समस्या या विघ्न आता है... तो मेरी ज्ञान सूर्य की प्रचंड किरणों में जलकर भस्म हो जाता है...। समस्याएँ मेरे पास ठहर नहीं सकतीं...। मैं विघ्न-जीत हूँ...। मेरी वृत्ति में सर्व के प्रति... इतनी शुभ भावना है कि... किसी भी आत्मा का विरोध... सहयोग में बदल रहा है...। मैं सिद्धि स्वरूप आत्मा हूँ...। जैसा मेरा संकल्प... वैसी ही सिद्धि...। मेरे अंदर से निकलती हुई... सुख-शांति और संतोष की किरणें... दुखी और परेशान आत्माओं को शीतलता दे रही हैं...। सबको मुझसे रूहानी सुख की अनुभूति हो रही है...। मैं चलता-फिरता लाइट हाउस हूँ...। मैं बाप दादा की छत्रछाया में हूं...। मेरा हर कर्म... हर बोल... सभी आत्माओं पर...अलौकिक प्रभाव डाल रहा है...। मैं विश्व परिवर्तन के निमित्त... एक जिम्मेवार रूहानी चुम्बक हूँ...। इस शक्तिशाली स्थिति में कुछ पल ठहरें... मैं मास्टर ज्ञान सूर्य हूँ... मैं रूहानी चुम्बक हूँ... सदा इसी समर्थ... सदा संपन्न स्थिति में समाएं रहे...। ॐ शान्ति... शान्ति... शान्ति... ईश्वरीय सेवा में, बी के अशोक भाई, वृति प्रोजेक्ट ज्ञानामृत प्रिटिंग प्रेस, शांतिवन https://chat.whatsapp.com/DjmiHp9Jfbp... https://t.me/+KDBe-VQeJKIzZjY1 plz like, subscribe and share this video 🙏🙏🌄🌄☀️☀️😊😊 bkkumari2860@gmail.com