У нас вы можете посмотреть бесплатно संतोष कुमार चतुर्वेदी का कविता पाठ или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
लिखावट (साहित्य और विचार की संस्था ) ( 1989 में स्थापित ) ऑनलाइन प्रस्तुति [लिखावट के यूट्यूब चैनल Likhawat Delhi को लाइक और सब्सक्राइब करें ] हर एक की अपनी पहचान होती है परिचय प्रोफेसर (डॉ.) संतोष कुमार चतुर्वेदी जन्म तिथि : 2 नवंबर 1971 शिक्षा प्राचीन इतिहास तथा मध्यकालीन के साथ साथ आधुनिक इतिहास में एम. ए.। प्राचीन इतिहास विषय से डी. फिल्. एल-एल. बी., पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा (सभी उच्च स्तर की शिक्षा इलाहाबाद विश्वविद्यालय इलाहाबाद से) चयन उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग, इलाहाबाद से मार्च 2000 में प्रवक्ता इतिहास पद के लिए चयन। 15 नवंबर 2000 से प्राध्यापक इतिहास के रूप में महामति प्राणनाथ महाविद्यालय मऊ, चित्रकूट में कार्यरत। 15 नवंबर 2012 से एसोसिएट प्रोफेसर, इतिहास के रूप में कार्यरत। 1 नवंबर 2021 से प्रोफेसर, इतिहास के रूप में कार्यरत। 15 जुलाई 2020 से महामति प्राणनाथ महाविद्यालय मऊ, चित्रकूट के प्राचार्य के रूप में कार्यरत। प्रकाशन चार कविता संग्रह भारतीय ज्ञानपीठ, नई दिल्ली से 2009 में कविता संग्रह 'पहली बार' का प्रकाशन। साहित्य भंडार, इलाहाबाद से 2013 में 'दक्खिन का भी अपना पूरब होता है' कविता संग्रह का प्रकाशन। न्यू वर्ल्ड पब्लिकेशन नई दिल्ली से 2020 में 'चयनित कविताओं' का प्रकाशन। राजकमल प्रकाशन से 2022 में कविता संग्रह 'उम्मीद से बनते हैं रास्ते' का प्रकाशन इतिहास की चार किताबें प्रकाशित : 1. भारतीय संस्कृति लोकभारती, इलाहाबाद 2. भोजपुरी लोकगीतों में स्वाधीनता आंदोलन, लोकभारती, लोकभारती, इलाहाबाद 3. भक्ति आंदोलन का वर्तमान परिप्रेक्ष्य, साहित्य भंडार, इलाहाबाद 4. बोलशेविक क्रान्ति, लोकभारती इलाहाबाद। साहित्य की एक किताब 'मुक्तिबोध : पाठ पुनःपाठ' का लोकभारती, इलाहाबाद से 2022 में प्रकाशन। 1998 से 2010 तक 'कथा' पत्रिका के सहायक संपादक। 2011 से अद्यतन 'अनहद' पत्रिका का संपादन एवम प्रकाशन। हिन्दी के एक चर्चित ब्लॉग 'पहली बार' का 2011 से मॉडरेशन।