У нас вы можете посмотреть бесплатно Pav bhaji recipe😋😍|for full written recipe check the description box below или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
सबसे पहले अपनी पसंद की सब्जियां लें जैसे शिमला मिर्च, गोभी, चुकंदर, गाजर, आलू आदि। सबको अच्छे से धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें। अब सभी कटी हुई सब्जियों को कुकर में डालें और लगभग आधा गिलास पानी डालकर ढक्कन बंद कर दें। 2 सीटी आने तक पकाएं। 2 सीटी के बाद गैस बंद कर दें और प्रेशर अपने आप निकलने दें। कुकर का ढक्कन खोलकर सब्जियों को अच्छे से मैश कर लें ताकि वह एकदम स्मूद हो जाएं। अब एक पैन गर्म करें, उसमें थोड़ा सा तेल डालें और फिर बटर डालें। बटर पिघलने के बाद उसमें बारीक कटा हुआ प्याज और हरी मिर्च डालें। प्याज को हल्का सुनहरा होने तक भून लें। अब उसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और कच्ची खुशबू जाने तक भून लें। फिर काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालकर मसालों को अच्छे से भून लें। अब टमाटर प्यूरी डालें और तब तक पकाएं जब तक मसाले से तेल अलग न होने लगे। इसके बाद पाव भाजी मसाला, कसूरी मेथी (हाथों से मसलकर) और स्वादानुसार नमक डालें। मसाले को अच्छी तरह पकाएं। अब मैश की हुई सब्जियां डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। पैन को ढक दें और धीमी आंच पर 5 मिनट तक पकने दें ताकि सारे फ्लेवर अच्छे से मिल जाएं। 5 मिनट बाद ढक्कन खोलें और ऊपर से हरा धनिया और कद्दूकस किया हुआ पनीर डालकर गार्निश करें। पाव सेंकने के लिए तवा गरम करें, उसमें बटर डालें और पाव को दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेक लें। गरमा-गरम पाव भाजी को मक्खन, कटी हुई प्याज और नींबू के साथ सर्व करें।