У нас вы можете посмотреть бесплатно ओशो से सावधान | Osho ka Jivan | Osho Biography in hindi | Stories of Osho | Series Of Mystics или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
Second channel - / @vivekanandvimal दोस्तों आप हमें UPI के जरिये कुछ सहयोग राशि देकर सपोर्ट कर सकते हैं - 1. Vimalvani@sbi (Yono) 2. Vimarya4u@oksbi (Google Pay) आप हमें Instagram पर फॉलो भी कर सकते हैं - https://www.instagram.com/vimal_vani/... By Vimal Vani (Vivekanand Vimal) key Points - ओशो से सावधान Osho ka Jivan Osho Biography in hindi Stories of Osho Series Of Mystics Osho Osho hindi Osho biography Osho life story hindi Osho se savdhan Osho the rebel Osho stories Osho ka jivan Vimal vani Vivekanand vimal Osho quotes Thoughts of osho Follow me On Instagram - https://www.instagram.com/vimal_vani/... #osho #oshobiography #oshohindi #oshostories #vimalvani #vivekanandvimal Rajneesh, also known as Acharya Rajneesh, Bhagwan Shri Rajneesh, and later as Osho, was an Indian godman, mystic, and founder of the Rajneesh movement. During his lifetime, he was viewed as a controversial new religious movement leader and mystic दोस्तों ओशो की शिक्षाएं सबसे अलग थी। वो आम आध्यात्मिक गुरुओं के जैसे नहीं है। इसलिए अगर आपसे यह कहा जाये कि ओशो से सावधान रहे तो यह कोई हैरानी की बात नहीं। ओशो के जितने समर्थक है, उतने विरोधी भी है। कुछ लोग उन्हें समाज को बर्बाद करने करने वाला मानते हैं जबकि कुछ लोग उन्हें समाज को संवारने वाला मानते हैं। ओशो के भीतर एक आग थी , ज्वाला थी, जिसे 70-80 के दशक में लोगों के लिए संभालना मुश्किल था। वो हर बात नए ढंग से कहते। रूढ़िवादी रीति नीतियों पर चोट करते। गांधी नेहरू जैसे लोकप्रिय नेताओ कर कटाक्ष करते, सेक्स पर खुल कर बात करने की वकालत करते। दोस्तों अब जरा पीछे चलते हैं, ओशो का जन्म 11 दिसंबर 1931 को मध्यप्रदेश के कुचवाड़ा में हुआ। जन्म से ही ओशो की रुचि दर्शन में थी और वो बहुत ही तार्किक स्वभाव के थे। उनके प्रश्नों का उत्तर देना बड़े बड़ों के लिए मुश्किल हो जाता। पांच वर्ष की आयु में उन्होंने अपने नाना के गुरु से ऐसे प्रश्न किये की वो भी निरुत्तर हो गए। किशोरावस्था तक आते-आते रजनीश नास्तिक बन चुके थे। उन्हें ईश्वर और आस्तिकता में जरा भी विश्वास न था। अपने विद्यार्थी काल में उन्होंने एक कुशल वक्ता और तर्कवादी के रूप में अपनी पहचान बना ली थी। आपके विद्यालय में एक बार उन्होंने एक विषय के पक्ष और विपक्ष दोनो में ही तर्क दिए , परंतु उनका जवाब देना किसी के वश में न था। किशोरावस्था में वो भारतीय स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में भी क्षणिक काल के लिए शामिल हुए थे। दोस्तो, ओशो के नाना ने बचपन मे बनारस के एक पंडित से उनकी कुण्डली बनवाई। पंडित द्वारा यह कहा गया कि जीवन के 21 वर्ष तक प्रत्येक सातवें वर्ष में इस बालक के मृत्यु का योग है। ओशो के जीवन के सातवें वर्ष में उनके नाना बीमार हुए और उनकी मृत्यु हो गई। ओशो ने इस समय मृत्यु को इतने करीब से देखा कि उन्हें स्वयं की मृत्यु जैसा महसूस हुआ। जब ओशो 14 वर्ष के हुए तो उन्हें मालूम था कि पंडित ने उनकी कुण्डली में मृत्यु का उल्लेख किया हुआ है। इसी को ध्यान में रखकर ओशो शक्कर नदी के पास स्थित एक पुराने शिव मंदिर में चले गए और सात दिनों तक वहां लेटकर मृत्यु का इंतजार करते रहे। सातवें दिन वहां एक सांप आया, तो ओशो को लगा कि यही उनकी मृत्यु का कारण बनेगा, लेकिन सांप लौट कर चला गया। और वह नहीं मरे। ओशो को बचपन से ही जीवन और मृत्यु के विषय मे जानने की बड़ी तीव्र इच्छा होती थी लोग मरने के बाद कहां जाते हैं इसे जानने के लिए ओशो अर्ध रात्रि में शमशान चले जाते हैं और वहां मरे हुए लोगों को ढूंढने का प्रयास करते। वो बताते हैं कि इस प्रश्न का उत्तर पाने के लिए तालाब में नहाते अपने दोस्तों को वो बलपूर्वक पानी में डुबो देते और देखने का प्रयास करते कि इंसान के प्राण कैसे निकलते है । ओशो को मौत जैसी ही स्थिति का कई बार अनुभव हुआ, पहला अवुभव तब हुआ जब वो बचपन मे नदी में तैर रहे थे, और उसी दौरान वो तट से काफी दूर निकल गए। अचानक उन्हें ऐसा अनुभव हुआ मानो उनका शरीर शिथिल पड़ गया हो और वो मृत्यु को प्रप्त होने वाले हों। लेकिन उसके बाद उन्हें लगा मानो वो ऊपर हवा में तैर रहे हों और उनका शरीर नीचे रह गया हो जो बस एक चांदी के धागे से उनसे जुड़ा हुआ हो। यह पहली घटना थी जब उन्हें अनुभव हुआ कि वो और उनका शरीर अलग अलग हैं। ऐसा ही एक और आध्यात्मिक अनुभव ओशो को युवावस्था में हुआ जब वे एक दिन रात में ध्यान करने के लिए अपने घर मे पास के एक वृक्ष में जा कर बैठ गए, थोड़ी देर बाद उन्होंने देखा ही उनका शरीर नीचे जमीन पर पड़ा हुआ था लेकिन उनका सुक्ष्म शरीर अब भी पेड़ की डाली पर ही बैठा था । और उन्होंने पाया कि एक पतला सिल्वर कोर्ड उनके नाभि से निकल कर नीचे पड़े शरीर से जुड़ा हुआ था। यानी इसी सिल्वर कोर्ड का जरिये वो शरीर से बाहर होकर भी शरीर से जुड़े हुए थे। अपने साक्षात्कार के विषय मे ओशो कहते हैं कि पिछले कई जन्मों से मैं आत्मसाक्षात्कार के लिए प्रयास कर रहा था। लेकिन धीरे धीरे यह आत्मसाक्षात्कार की इच्छा भी समाप्त हो गयी थी। अब मैं कोई प्रयास नही कर रहा था, सब कुछ तिरोहित हो गया था और फिर अचानक एक शाम ऊर्जा का ऐसा वेग मेरे भीतर उठा की कमरे में बैठे रहना मुश्किल हो गया। ऐसा अनुभव हो रहा था मानो अब मैं जीवित न बचूंगा, हर अनुभव मन की समझ से परे था। लगभग अर्ध रात्रि को ऊर्जा का दवाब सहन नहीं हुआ तो मैं उठ कर अपने बगीचे में चला गया और वही एक मॉलसी के पेड़ के नीचे बैठ गया। मुझे हर चीज प्रकाश से परिपूर्ण लग रही थी, और उनमें बहता रस भी दिख रहा था और इन्ही अनुभवों के बीच साक्षात्कार घटित हुआ। फिर कुछ भी अलग न था, जो मैं भी वही पेड़ पौधे पुष्प सब वही थे जो मैं था। मुझमे वो थे और मैं उनमें था।