У нас вы можете посмотреть бесплатно नेपाल में Gen Z आंदोलन पार्ट-2! | Nepal Gen Z movement 2.0 | Decode with Sudhir Chaudhary или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
करीब 70 दिनों के बाद नेपाल में एक बार फिर से Gen Z का आंदोलन शुरू हो गया है। इस बार भी Gen Z की वही नाराजगी सड़कों पर दिख रही है। यानी अबतक नेपाल में शांति नहीं हुई है। नेपाल में 8 सितंबर को Gen Z का पहला आंदोलन शुरु हुआ, जिसने वहां की सरकार गिरा दी और उसी युवा पीढ़ी ने 19 नवंबर यानी कल इस आंदोलन का पार्ट-2 शुरु कर दिया है। सबसे पहले आप नेपाल से आई इन तस्वीरों को देखिए, फिर हम आपके लिए इस खबर को DECODE करेंगे। इस बार नेपाल के बारा जिले में आंदोलन की वजह से तनाव शुरु हो गया है। इसकी वजह समझिए, नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री KP Sharma Oli की पार्टी एक सरकार विरोधी रैली करने वाली थी। और ये खबर मिलने के बाद वहां के युवा सड़कों पर उतर गए। करीब डेढ़ सौ युवा और KP Sharma Oli की पार्टी के समर्थकों के बीच हिंसा शुरु हो गई। जिसे रोकने के लिए नेपाल की पुलिस ने पहले लाठीचार्ज किया, फिर आंसू गैस छोड़ी, लेकिन जब हालात नियंत्रण से बाहर होने लगे तो नेपाल के बारा जिले में और आस-पास के इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया। कर्फ्यू के बाद भी कुछ युवा दोबारा आंदोलन करने के लिए सड़कों पर उतरे और उन्होंने टायर भी जलाए। और इस आंदोलन में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। करीब 70 दिन पहले भी नेपाल में Gen Z का एक बड़ा आंदोलन हुआ था, जिसमें परिवारवाद, Nepo Kids और बेरोज़गारी को मुद्दा बनाया गया था। जिसके बाद नेपाल की सरकार गिर गई थी, तत्कालीन प्रधानमंत्री KP Sharma Oli को इस्तीफा देना पड़ा और फिर सुशीला कार्की को अंतरिम प्रधानमंत्री बनाया गया था। Gen-Z आंदोलन से जुड़े 23 संगठनों ने मिलकर आज नेपाल के राष्ट्रपति को एक Memo सौंपा है, Gen-Z संगठनों के मुताबिक सुशीला कार्की की अंतरिम सरकार उनकी सबसे बड़ी मांग पूरा करने में नाकाम रही है। और उनकी सबसे बड़ी मांग ये है कि- नेपाल में भ्रष्ट नेताओं के खिलाफ कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हुई है। उनका दावा है कि- सुशीला कार्की की सरकार का पूरा ध्यान मार्च 2026 में होने वाले चुनावों पर है। आपने देखा होगा कि जब-जब किसी देश में क्रांति के बाद बदलाव होता है, वहां पर सरकार बदल जाती है, लेकिन इसके बाद भी वहां सरकार चलाने के तरीके में कोई बदलाव नहीं आता है। और नेपाल में भी ऐसा ही होता दिख रहा है। #decode #decodewithsudhirchaudhary #NepalProtest #GenZMovement #NepalGenZ2 #KPSharmaOli #SushilaKarki #NepalPolitics #NepalYouthProtest #NepoKids #CorruptionInNepal #NepalUnrest #BaraDistrictClashes #NepalCurfew #nepalnews DD News 24x7 | Breaking News & Latest Updates | Live Updates | News in Hindi DD News is India’s 24x7 news channel from the stable of the country’s Public Service Broadcaster, Prasar Bharati. It has the distinction of being India’s only terrestrial cum satellite News Channel. Launched in 2003, DD News has made a name to deliver balanced, fair, and accurate news. Subscribe: For more news go to: / ddnews Follow DD News on social media: ►Facebook: / ddnews ►English Twitter: / ddnewslive ►Hindi Twitter: / ddnewshindi ►Instagram: / ddnews_official ►Website: https://ddnews.gov.in #hindinews | #live Updates | #breakingnews | #latestnews