У нас вы можете посмотреть бесплатно Worlds Best Heart Facilities Now In Kalyani Hospital Karnal или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
Karnal World’s best heart facilities now in Kalyani Hospital G.t.Road Karnal Breaking - दिल के इलाज के लिए अब करनाल में भी विश्वस्तरीय बेहतरीन सुविधाएं जी टी रोड स्तिथ कल्यानी हॉस्पिटल में ! 45 साल से अधिक उम्र वालों 19 प्रतिशत पुरुषों और 26 प्रतिशत महिलाओं की मौत हर साल पहले हार्ट अटैक के कारण ही हो जाती है ! राष्ट्रीय राजमार्ग एक पर सीएचडी सिटी में अवस्थित कल्याणी हॉस्पिटल हरियाणा के लोगों को दिल के इलाज की बेहतरीन सुविधाएं देने के लिए तैयार है ! करनाल के लोगों के दरवाजे तक विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए कल्याणी हॉस्पिटल ने यहां विश्व स्तर की कार्डियक सुविधाओं से लैस होने की पहल की है ! आपातकालीन हार्ट अटैक के इलाज और दिल की सेहत से जुड़े खतरों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए करनाल स्थित कल्याणी हॉस्पिटल में आज एक पत्रकार वार्ता आयोजित की ,पत्रकार वार्ता में डॉ. राजीव बजाज भी मौजूद थे जिन्हें कार्डियक साइंस में 30 वर्षों से अधिक समय का अनुभव है और वह अेोर उनकी टीम करनाल की जनता की सेवा के लिए यहां 24 घंटे सातों दिन उपलब्ध रहेंगे ! वार्ता में उस वक्त की अहमियत पर जोर दिया गया जिस दौरान मरीज को हार्ट अटैक होता है , मरीज को हार्ट अटैक होने के तत्काल बाद ही जितनी जल्दी हो सके, अस्पताल पहुंचाना जरूरी होता है ! हार्ट अटैक पीड़ितों को यदि लक्षण शुरू होने के एक घंटे के अंदर अस्पताल पहुंचा दिया जाए तो उसके स्वस्थ होने की संभावना बहुत बढ़ जाती है ! लेकिन ऐसे मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने में अमूमन दो से चार घंटे लग जाते हैं और कई मरीजों को तो चिकित्सा सुविधा पाने के लिए कुछ दिनों तक का इंतजार करना पड़ जाता है ! शुरुआती हार्ट अटैक घातक नहीं भी हो सकता है लेकिन क्षतिग्रस्त मांसपेशियो के कारण कंजेस्टिव हार्ट फेल्योर की घटना होती है ! आंकड़ों के अनुसार दुनिया में हर साल 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले पहले हार्ट अटैक से पीड़ित 19 प्रतिशत पुरुषों और 26 प्रतिशत महिलाओं की मौत का यही एक बड़ा कारण बनता है ! कल्याणी हॉस्पिटल में कार्डियक साइंसेज के एचओडी डॉ. राजीव बजाज का कहना है, “यदि आप लोगों से पूछेंगे कि सीने में अचानक तेज दर्द होने की स्थिति में वे क्या करेंगे तो उनका यही जवाब होगा कि हम 101 नंबर पर डायल करेंगे ! लेकिन जब वे किसी ऐसी मीटिंग में होते हैं या किसी अपरिहार्य आयोजन में, तब वे इस दर्द की अनदेखी करते हुए टालना ही चाहते हैं। लोग बड़ी मुश्किल से कोई कार्यक्रम रद्द करने को तैयार होते हैं ! लेकिन ऐसे व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने में जितना ज्यादा समय लगता है, उसके हृदय की मांसपेशियां उतनी ही मृतप्राय होती जाती हैं ! हमें समझना होगा कि ‘वक्त बीतने के साथ ही मांसपेशियां भी नष्ट होती जाती हैं ! वही पत्रकार वार्ता के दौरान कल्याणी हॉस्पिटल के एमडी डॉ. एस खन्ना ने कहा, “इससे पहले करनाल के लोगों को इलाज के लिए मीलों का सफर तय करना पड़ता था और हार्ट अटैक के मामलों में मरीज को जितनी जल्दी अस्पताल में भर्ती कराया जाए, उसके सफलतापूर्वक रोगमुक्त होने की संभावना उतनी ही अधिक होती है ! इस प्रकार जिंदगी बचाने का अनुपात 80 प्रतिशत तक हो जाता है ! कल्याणी हॉस्पिटल के पास विश्व का बेहतरनी हार्ट कैथ लैब है जो अब तक करनाल के किसी भी दूसरे अस्पताल में नहीं है ! अब चीजें बदल चुकी हैं और अब तो विश्व के दूसरे हिस्सों के लोग भी इलाज कराने करनाल आने लगे हैं ! डॉ. बजाज ने आगे कहा, “अब हमारे पास क ुछ ऐसे भी मामले आए हैं जिन्हें हम हार्ट अटैक के तौर पर पहचानने में कामयाब हुए हैं ! इसकी वजह यह है कि आर्टरी पूरी तरह अवरुद्ध नहीं होती है और ऐसे मामलों में हमने ट्रोपोनिन टेस्ट कराया जो बताता है कि हार्ट अटैक हुआ है या नहीं ! वही वार्ता के अंत में डॉक्टरों ने बताया कि लोगों के लिए नियमित रूप से शारीरिक व्यायाम करना बहुत जरूरी है ! क्योंकि इससे कार्डियोवैस्कुलर और सामान्य सेहत पर कई तरह के सकारात्मक असर होते हैं ! कल्याणी हॉस्पिटल करनाल के लोगों को घर के नजदीक ही ऑर्थो, न्यूरो तथा क्रिटिकल केयर की विश्व स्तरीय सुविधाएं भी प्रदान करता है !