У нас вы можете посмотреть бесплатно "𝙐𝙣𝙡𝙤𝙘𝙠𝙞𝙣𝙜 𝙩𝙝𝙚 𝙎𝙚𝙘𝙧𝙚𝙩𝙨 𝙤𝙛 𝙄𝙨𝙡𝙖𝙢 𝙉𝙖𝙜𝙖𝙧(𝘿𝙞𝙨𝙩𝙧𝙞𝙘𝙩 :-𝙅𝙖𝙜𝙙𝙞𝙨𝙝𝙥𝙪𝙧): 𝘽𝙝𝙤𝙥𝙖𝙡 𝙎𝙩𝙖𝙩𝙚'𝙨 𝙁𝙞𝙧𝙨𝙩 𝙁𝙤𝙧𝙩" или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
Bhopal History Forum | bhopal history forum | BHOPAL | HISTORY | FORUM | भोपाल हिस्ट्री फोरम। यानी भोपाल की धड़कन। इस ग्रुप में है, आशिकाने भोपाल। ये भोपाल के लिए दर्द रखता है। भोपाल को संवरता, महकता देखने का ख्वाइश मंद हैं। फोरम के मेम्बर चाहते हैं, कि भोपाल को उसके अनूठे, अलबेले, रुपहले और ऐतिहासिक वजहों से याद किया जाए। फोरम के मेंबर रानी कमला पति से लेकर भोपाल रियासत के आखिरी नवाब हमीदुल्ला खां के बारे में नॉलेज रखते हैं। हम इसको भोपाल हिस्ट्री फोरम के यू ट्यूब चैनल के जरिये आप तक पहुंचाना चाहते हैं। इसमें शामिल होगा नॉलेज शेयरिंग में रानी कमलापति से लेकर भोपाल के आखिरी नवाब हमीदउल्ला खां तक के कहे-अनकहे किस्से। आपके दिमाग में यह सवाल होगा आखिर भोपाल हिस्ट्री फोरम क्यों बना जैसे सवाल का एक ही जवाब है-भोपाल के सही इतिहास को आम लोगों के बीच सही तारीके से रखना। अभी तक जाने अनजाने में भोपाल की हिस्ट्री के साथ खिलवाड़ किया गया है। इंटरनेट के जरिये जो इस बताया गया है वोह सब जो सही नहीं है। क्योंकि इतिहास सुबूत मांगता है जिसमें अधिकाश्ं बातें कहानी में आकर सिमट जाती हैं जिसका सच से कोई संबंध नहीं होता । इसको महसूस करते हुए भोपाल हिस्ट्री फोरम बनाया गया है। फोरम का मकसद भोपाल के प्रमाणिक इतिहास को सामने लाना है। इसकी सही तस्वीर बताना है। हमारे पुरखों के शहर की अस्मिता, सम्मान को बचाना है। गुमनामी में धकेली गई शख्सियतों से वाकिफ कराना है। शहर के मजबूत भाईचारे की शक्ल के ऐतिहासिक महत्व बताना है। यहां के मंदिरों की आरती और मस्जिदों से गूंजती अजान की पवित्रता, सम्मान और अध्यात्मिक आनंद से परिचित कराना है। इसमें न कोई लोभ है न लालच। उद्देश्य सिर्फ इतना है कि जानिए आप भोपाल को। सराहे आप भोपाल को। गर्व करें आप भोपाल पर। इसके वैभवशाली अतीत में अपने पुरखों का स्मरण करें। उन्हें अत्यंत आदर के साथ आदरांजलि दें। मंशा पवित्र और पावन है। न कोई लाग है न लपेट। तथ्य है। दस्तावेज है। इनके सहारे तमाम बातें होगी। हां इतिहास के आइने की वे बातें जो दस्तावेज का शक्ल नहीं ले सकी लेकिन गोशे-गोशे में किस्से की शक्ल में है, उन्हें बताना भी जरुरी है। ताकि यादों और दिमाग के आइने की धूल को हटाया जा सके। भापाल हिस्ट्री फोरम के यू ट्यूब चैनल में भोपाल के गुजरे ऐतिहासिक दौर की बातें होगी। मौसम, कल्चर, इनवायरमेंट, सोसायटी, सिस्टम, आर्मी, पुलिस, डाक इंतजाम, टैक्स इंतजाम, बाजार, दरवाजे, किले की विशेषता, तालाब, तालीम से लेकर मनोरंजन, ट्रांसपोर्ट, धरोहर, अटपटे-चटपटे किस्से, हॉकी, क्रिकेट, कुश्ती, नाव दौड़, याट क्लब, चिकलोद कोठी वगैरह के बारे में भी बताएंगे। भोपाल हिस्ट्री फोरम भोपाल शहर के स्वतंत्रता सेनानियों के नामों, भारत के स्वतंत्रता संग्राम में भोपाल रियासत और भोपाल के स्वतंत्रता सेनानियों का योगदान जनता के समक्ष लाएगा। भोपाल राज के विलीनीकरण से पूर्व भोपाल रियासत में भारतीय स्वतंत्रता से जुड़ी घटनाओं को जनता के सामने प्रमुखता से रखेगा। भोपाल शहर के छात्रों-छात्राओं, रिसर्च स्कॉलर और लेखकों को भोपाल रियासत के रिकॉर्ड्स मुहैया कराना और उनकी जानकारी मुहैया कराएगा। फोरम का बड़ा मकसद छात्र-छात्राओं, रिसर्च स्कॉलर्स और लेखकों को भोपाल इतिहास को शोध करने के लिए राज एवं केंद्रीय अभिलेखागार में अध्ययन के प्रति प्रोत्साहित करना भी है। भोपाल के प्रमाणिक इतिहास को जनता के सामने लाने के लिए पुस्तक लिखना और उनका प्रकाशन करना साथ ही समय-समय पर भोपाल के इतिहास से जुड़ी संगोष्ठी आयोजित करना और अन्य संगोष्ठी में शोध पत्र प्रस्तुत करना भी तय पाया है। इसकी जानकारी फोरम के यू ट्यूब चैनल से सभी को मिलेगी। फोरम चाहता है कि यहां के कल्चर यानी संस्कृति से अधिकतम लोग रुबरु हो सकेंगे। ताकि स्वर्णिम अतीत की गौरवगाथा आम-खास जान सके। ये भी जान लीजिये भोपाल की तहजीब गंगा-जमुनी है। यह अतरंगी तो संतरंगी भी। इसमें लज्जत है तो अपनापन भी। यहां की जुबान की दिल्ली की तरह करखनदारी नहीं है। न ही लखनऊ की नजाकत के सांचे में ढली है।यहां की भाषा यानी जुबान में मिलेगी आपको नफासत। लहजा शींरी। बोलचाल ऐसी कि आदमी इम्प्रेस हो जाए। यहां आम और खास की जुबान में फर्क नहीं है। हां कई जुबानों का मिक्चर आपको यहां मिलेगा जैसे अवधी, ब्रज, मालवी और राजस्थानी। यहां का रिवायती लिबास वक्त बदलने के साथ नहीं बदला। हांलाकि कुछ एक्सपेरिमेंट हुए लेकिन ये अब भी बरकरार है। यहां के गोशे-गोशे में इल्म ओ अदब के अलग-अलग किरदार मिलेंगे। ये सभी उर्दू, अरबी और हिंदी लिटरेचर के है। बात कल्चर की है तो भोपाली राग के बारे में भी बताएंगे तो यहां की नौटंकी के कहानियां भी सुनाएंगे। मुशायरों और कवि सम्मेलन भी जिक्र में रहेंगे। बढ़ते संवरते भोपाल में सबसे बड़ा इंकलाबी कदम ट्रांसपोर्ट की शक्ल में रेलवे लाइन का बिछना और भोपाल का रेल नक्शे में मुकाम पाने की हिस्ट्री भी जानने को मिलेगी। एयरपोर्ट के बनने और इंटरनेशनल दर्जा हासिल करने की बात से भी होंगे, आप रुबरु। यानी फोरम का यू ट्यूब चैनल आपकी प्यास बुझाएगा। देखे और लोगों को भी कहे, भोपाल हिस्ट्री फोरम के यू ट्यूब चैनल न सिर्फ देखे बल्कि लाइक और सब्सक्राइब भी करें। साथ में अपने कमेंट्स जरुर दें ताकि आपकी नॉलेज-शेयरिंग को और बेहतर तरीके से आगे बढ़ाया जा सके।