У нас вы можете посмотреть бесплатно Godda में नया टोल प्लाजा उखाड़ेगी सरकार? ग्रामिणों से आने जाने का 200 रुपए;CM Hemant तक पहुंचा मामला или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
About Video : Godda में नया टोल प्लाजा उखाड़ेगी सरकार? ग्रामिणों से आने जाने का 200 रुपए;CM Hemant तक पहुंचा मामला पोड़ैयाहाट में धरना दे रहे लोगों की मांग है कि यहां टोल प्लाजा बंद होना चाहिए. सड़क से संबंधित जो भी रोजगार के अवसर हैं, उसमें शत-प्रतिशत स्थानीय लोगों को मौका मिलना चाहिए. यहां प्रदर्शनकारियों के समर्थन में बैठे झारखंड यूथ कांग्रेस के महासचिव अर्कादित्य नेकहा कि भारत सरकार के राष्ट्रीय परिवहन अधिनियम-2008 के मुताबिक किसी भी राष्ट्रीय राजमार्ग पर 60 किमी के दायरे में 2 टोल प्लाजा नहीं लगाया जा सकता लेकिन दुमका जिला के सरैयाहाट और गोड्डा के पौड़ेयाहाट के बीच महज 26 किमी की दूरी पर टोल प्लाजा है. यह नियमों का खुला उल्लंघन है और आमजन को इससे परेशानी हो रही है. उन्होंने कहा कि तत्काल यहां से टोल प्लाजा को हटाना चाहिए. उन्होंने मांगे नहीं मानने पर सड़क पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है. पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने विधानसभा में यह मामला उठाया है. उन्होंने इसे नाइंसाफी बताते हुए उचित समाधान की मांग की. प्रदीप यादव ने कहा कि नियम कहता है कि नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया 60 किमी के अंतराल पर 2 टोल प्लाजा नहीं लगा सकती. पोड़ैयाहाट विधानसभा क्षेत्र में पहले से ही सरैयाहाट में टोल प्लाजा मौजूद है. अब जबकि गोड्डा-रांची फोर लाइन हाइवे बना है, पोड़ैयाहाट में भी एक टोल प्लाजा बना दिया गया है. पोड़ैयाहाट और सरैयाहाट में बने टोल प्लाजा के बीच महज 26 किमी का अंतराल है. नतीजतन, हाट-बाजार के लिए भी यदि लोग दोपहिया या चारपहिया वाहन लेकर निकलते हैं तो उनको टैक्स चुकाना पड़ता है. विधायक प्रदीप यादव ने सदन को जानकारी दी है कि उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बातचीत की और सीएम ने भी संज्ञान लिया है. उन्होंने परिवहन मंत्री से भी इस मुद्दे पर हस्तक्षेप करने की मांग की है. The protesters in Podaiyahat are demanding that the toll plaza be closed. Locals should be given 100% opportunity in road-related employment opportunities. Arkaditya, General Secretary of the Jharkhand Youth Congress, who supported the protesters, said that according to the Indian Government's National Transport Act 2008, no two toll plazas can be set up within a 60-km radius on any national highway. However, a toll plaza is located just 26 km away between Saraiyahat in Dumka district and Podaiyahat in Godda. This is a blatant violation of the rules and is causing inconvenience to the public. He demanded that the toll plaza be removed immediately. He warned of a violent road protest if his demands are not met. Podaiyahat MLA Pradeep Yadav has raised this issue in the Assembly, calling it an injustice and demanding a proper solution. Pradeep Yadav said that the rules state that the National Highway Authority of India cannot set up two toll plazas within a distance of 60 km. The Podaiyahat assembly constituency already has a toll plaza in Saraiyahat. Now that the Godda-Ranchi four-lane highway has been built, a toll plaza has been built in Podaiyahat as well. The distance between the toll plazas in Podaiyahat and Saraiyahat is only 26 kilometers. As a result, even those traveling to the market with two-wheelers or four-wheelers must pay a toll. MLA Pradeep Yadav informed the House that he had spoken to Chief Minister Hemant Soren about the matter, and the Chief Minister had taken cognizance of the matter. He also requested the Transport Minister's intervention on the issue. The Fourth Pillar About : द फोर्थ पिलर के पन्ने पर आप पहुंचे हैं, हमें खूब अच्छा लगा. ये वातानुकूलित कमरे और निगम संस्कृति (कॉर्पोरेट कल्चर) से भागे हुए लड़के- लड़कियां हैं. जिन्हें मेट्रो सिटी के धुंधलके से छिप जाने वाले गांव-गरान के मसलों ने खींच लाया है. ये बुलेट मोटर साइकिल और डबल डेकर बस पर चढ़कर बजट और चुनावी नतीजों पर शोर मचाना नहीं जानते. पर साफ़ शब्दों में बाबा की बीड़ी का दाम कितना बढ़ा और चाची को तेल अब कितने में मिलेगा या रहमान की गाड़ी का पेट्रोल कितना और क्यों बढ़ा ये साफ़ शब्दों में बताना जानते हैं. शिक्षा पर सवाल हो या दहेज की मांग हो, ये जनताना सवालों पर मुकम्मल वार करना जानते हैं. ये भागे हुए लड़के-लड़कियां हैं जो किताब के सफ़हों से पत्रकारिता का मसाल जलाना जानते हैं. हमारे अन्य ठिकाने Website : https://thefourthpillar.live/ Facebook Link : / thefourthpillartfp Instagram Link : / thefourthpillarnews Twitter Link : / fourthpillartrf #jharkhand #jharkhandnews #jharkhandnewstoday #hemantsoren #jharkhandsamachar #jharkhandnewsupdate #Podaiyahat #Godda #JharkhandNews #PradeepYadav #TollPlazaProtest#NHAI #JharkhandYouthCongress #JusticeForGodda #RoadProtest #HemantSoren