У нас вы можете посмотреть бесплатно Creativity | कैमरा, रेडियो, टोर्च सब ख़त्म | Harshvardhan Jain | 7690030010 или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
#Creativity #कैमरारेडियोटोर्चसबख़त्म #harshvardhanjain One thought can create millions of achievements because from one thought, an infinite number of possible ideas are born. If one idea is successful, better ideas are generated in millions of brains. विचारों में अनंत शक्ति होती है। एक विचार दुनिया में हाहाकार मचा सकता है क्योंकि एक छोटे से विचार से ही ब्रह्मांड के समान क्रांतिकारी परिवर्तन का उदय होता है। विचारों के कंधों पर ही विकास का विस्तार होता है। विचारों से ही बड़ी बड़ी समस्याओं का अंत और बड़ी बड़ी योजनाओं का शुभारंभ होता है। असाधारण सफलताओं के पीछे असाधारण विचारों की अहम भूमिका होती है। इसलिए अपने साधारण से दिखने वाले विचारों को ध्यान से मूल्यांकन करने का प्रयत्न करें। कोई एक विचार आपकी दुनिया बदल सकता है और आपके लिए एक नए संसार का निर्माण कर सकता है। कोई भी विचार तब तक अस्तित्वहीन रहता है, जब तक आपका विश्वास जीत नहीं लेता है। इसलिए अपने विचारों पर संदेह नहीं, बल्कि सम्मानपूर्ण स्वागत करें। एक दिन यही विचार पूरी दुनिया का विश्वास जीत लेंगे और आपकी सफलता का झंडा पूरी दुनिया में फहराएंगे। किसी भी सिद्धांत को तब तक चुनौती नहीं मिलती है, जब तक उससे बेहतर और शानदार सिद्धांत का उदय नहीं होता है। एक विचार ऐसे सिद्धांतों का जन्मदाता बनता है, जिसके पश्चात कई लोकप्रिय सिद्धांत धूल में मिल जाते हैं। आधुनिक दौर में लगातार नई-नई खोज होने से पुरानी मान्यताओं और परंपराओं के अस्तित्व पर प्रश्न चिन्ह खड़े हो गए हैं क्योंकि नए-नए आविष्कारों ने लोगों के जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन ला दिया है। जिससे लोगों का नजरिया बदलना स्वाभाविक है। उन्नति के नए-नए अवसर मिलने से पुराने परंपरागत व्यवसाय अस्तित्वहीन होकर दुर्लभ श्रेणियों में शामिल हो गए हैं। 50 साल पहले जो कुछ असंभव था, वही आज संभव है और जो आज असंभव है, 50 साल बाद असंभव नहीं रहेगा क्योंकि परिवर्तन प्रकृति का नियम है। लगातार परिवर्तन होने से दुनिया की रूपरेखा लगातार बदल रही है। जिससे अगले 50 साल और 100 साल की कल्पना करना भी असंभव लगता है कि अगले 100 साल के बाद दुनिया का आकार और प्रकार कैसा होगा। एक विचार उपलब्धियों का अंबार लगा सकता है क्योंकि एक विचार से ही अनंत संभावित विचारों की उत्पत्ति होती है। यदि एक विचार सफल होता है, तो लाखों मस्तिष्क में उससे बेहतर विचार उत्पन्न होते हैं। हर एक विचार कल्पनाओं की दुनिया को पीछे छोड़ देता है। यदि किसी विचार की नकल भी कर ली जाए, तो भी परिणाम अलग होता है क्योंकि हर व्यक्ति अलग तरह की कल्पनाएं करने में सक्षम होता है। यही क्षमता दुनिया बदलने के लिए काफी है, दुनिया हिलाने के लिए काफी है और ब्रह्मांड को जीतने के लिए मील का पत्थर साबित हो सकता है। यही कारण है की विद्वान लोग अपने ही विचारों को चुनौती देते रहते हैं क्योंकि किसी भी परिस्थिति में विकास की अनंत संभावनाएं बाकी रहती हैं। यही सोच भविष्य को बदलने के लिए नए-नए संस्कारों की जननी बनती है।