У нас вы можете посмотреть бесплатно Class 10th science MODEL PAPER SOLUTION up board NCERT SOLUTIONS hindi medium или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
Class 10th science MODEL PAPER SOLUTION up board NCERT SOLUTIONS hindi medium खण्ड - 'अ' (बहुविकल्पीय प्रश्न) उप-भाग - I 1. किसी बिंब का अवतल दर्पण द्वारा बना प्रतिबिम्ब आभासी, सीधा तथा बिंब से बड़ा पाया गया। बिंब की स्थिति कहाँ होनी चाहिए? (A) मुख्य फोकस तथा वक्रता केन्द्र के बीच (B) वक्रता केन्द्र पर (C) वक्रता केन्द्र से परे (D) दर्पण के ध्रुव तथा मुख्य फोकस के बीच 2. किसी गोलीय दर्पण तथा किसी पतले गोलीय लेन्स दोनों की फोकस दूरियाँ -15 सेमी हैं। दर्पण तथा लेन्स सम्भवतः हैं: (A) दोनों अवतल (B) दोनों उत्तल (C) दर्पण अवतल तथा लेन्स उत्तल (D) दर्पण उत्तल तथा लेन्स अवतल 3. किसी शब्दकोश में पाए गए छोटे अक्षरों को पढ़ते समय आप निम्न में से कौन सा लेन्स पसंद करेंगे? (A) 50 सेमी फोकस दूरी का एक उत्तल लेन्स (B) 50 सेमी फोकस दूरी का एक अवतल लेन्स (C) 10 सेमी फोकस दूरी का एक उत्तल लेन्स (D) 10 सेमी फोकस दूरी का एक अवतल लेन्स 4. मानव नेत्र जिस भाग पर किसी वस्तु का प्रतिबिम्ब बनाते हैं, वह है: (A) कॉर्निया (B) परितारिका (C) पुतली (D) दृष्टिपटल 5. दो चालक तार जिनके पदार्थ, लम्बाई तथा व्यास समान हैं, किसी विद्युत परिपथ में पहले श्रेणीक्रम में और फिर पार्श्वक्रम संयोजन में संयोजित किए जाते हैं। श्रेणीक्रम और पार्श्वक्रम संयोजन में उत्पन्न ऊष्माओं का अनुपात क्या होगा? (A) 1:2 (B) 2:1 (C) 1:4 (D) 4:1 6. विद्युत धारा उत्पन्न करने की युक्ति को कहते हैं (A) जनित्र (B) गैल्वेनोमीटर (C) एमीटर (D) मोटर 7. निम्नलिखित में से कौन किसी लम्बे विद्युत धारावाही तार के निकट चुम्बकीय क्षेत्र का सही वर्णन करता है? (A) चुम्बकीय क्षेत्र की क्षेत्र रेखाएँ तार के लम्बवत् होती हैं। (B) चुम्बकीय क्षेत्र की क्षेत्र रेखाएँ तार के समान्तर होती हैं। (C) चुम्बकीय क्षेत्र की क्षेत्र रेखाएँ त्रिज्यीय होती हैं। (D) चुम्बकीय क्षेत्र की संकेंद्री क्षेत्र रेखाओं का केन्द्र तार होता है। उप-भाग - II 8. एक विलयन लाल लिटमस को नीला करता है। इसका pH मान सम्भव है (A) 1 (B) 6 (C) 3 (D) 8 9. जिंक चूर्ण पर तनु सल्फ्यूरिक अम्ल की क्रिया से गैस निकलती है (A) O_2 (B) Cl_2 (C) CO_2 (D) H_2 10. ऐल्काइन का सामान्य सूत्र होता है (A) C_nH_{2n} (B) C_nH_{2n+2} (C) C_nH_{2n-2} (D) C_nH_{2n+4}