У нас вы можете посмотреть бесплатно लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती - सोहन लाल द्विवेदी (Hindi Anuvad) или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती कोशिश करने वालों की हार नहीं होती जो व्यक्ति डर के कारण प्रयास नहीं करता, वह कभी लक्ष्य तक नहीं पहुँचता। लगातार कोशिश करने वालों को अंत में हार नहीं मिलती। नन्हीं चींटी जब दाना लेकर चलती है चढ़ती दीवारों पर, सौ बार फिसलती है मन का विश्वास रगों में साहस भरता है चढ़कर गिरना, गिरकर चढ़ना न अखरता है आख़िर उसकी मेहनत बेकार नहीं होती कोशिश करने वालों की हार नहीं होती छोटी-सी चींटी बार-बार गिरने के बाद भी दाना लेकर चढ़ती रहती है। उसका आत्मविश्वास और साहस उसे हार मानने नहीं देता, इसलिए मेहनत सफल होती है। डुबकियां सिंधु में गोताखोर लगाता है जा जा कर खाली हाथ लौटकर आता है मिलते नहीं सहज ही मोती गहरे पानी में बढ़ता दुगना उत्साह इसी हैरानी में मुट्ठी उसकी खाली हर बार नहीं होती कोशिश करने वालों की हार नहीं होती गोताखोर बार-बार समुद्र में उतरता है, फिर भी हर बार मोती नहीं मिलते। पर निरंतर प्रयास से अंततः उसे सफलता अवश्य मिलती है। असफलता एक चुनौती है, स्वीकार करो क्या कमी रह गई, देखो और सुधार करो जब तक न सफल हो, नींद चैन को त्यागो तुम संघर्ष का मैदान छोड़ मत भागो तुम कुछ किये बिना ही जय जय कार नहीं होती कोशिश करने वालों की हार नहीं होती असफलता से सीख लेकर स्वयं को सुधारना चाहिए और संघर्ष से भागना नहीं चाहिए। बिना कर्म किए सफलता और प्रशंसा कभी नहीं मिलती। #लहरोंसेलड़करनौकापार #प्रेरणादायककविता #हिंदीकविता #हिंदीअनुवाद #संघर्ष #हिम्मत #सकारात्मकसोच #प्रेरणा #जीवनकविता #मेहनत #आत्मविश्वास #कभीहारनमानो #सफलताकेरास्ते #MotivationalPoem #HindiPoetry #Inspiration #StruggleToSuccess #NeverGiveUp #PositiveVibes #LifeLessons