У нас вы можете посмотреть бесплатно हलवाई जैसी खस्ता मावा गुझिया बनाने का असली तरीका | महीनों तक चलने वाली स्पेशल गुझिया | Gujhia Recipe или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
हलवाई जैसी खस्ता मावा गुझिया बनाने का असली तरीका | महीनों तक चलने वाली स्पेशल गुझिया | Gujhia Recipe #zindagiaurzayka #gujhiyarecipe #holi #indianfood नमस्ते दोस्तों! Zindagi Aur Zayka में आपका स्वागत है। आज हम बनाएंगे त्योहारों की सबसे लोकप्रिय मिठाई - मावा गुझिया। इस वीडियो में मैंने खोवा भूनने से लेकर आटे को परफेक्ट मोयन देने तक के सारे टिप्स शेयर किए हैं। हमारी इस विधि से बनी गुझिया न केवल खस्ता बनेगी, बल्कि आप इसे 1 से 2 महीने तक स्टोर करके भी रख सकते हैं। अगर आप पहली बार गुझिया बना रहे हैं, तो यह आसान स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी आपके बहुत काम आएगी। वीडियो पसंद आए तो Like करें और ऐसी ही स्वादिष्ट रेसिपीज के लिए हमारे चैनल को Subscribe करना न भूलें! 🔷सामग्री भरावन (Filling) के लिए: 🔸खोवा (मावा): 200 ग्राम 🔸चीनी का बूरा: 1 कटोरी 🔸सूखे मेवे: काजू, बादाम, किसमिस, चिरौंजी (कटे हुए) 🔸नारियल: घीसा हुआ (स्वादानुसार) आटे (Dough) के लिए: 🔸मैदा: 300 ग्राम 🔸देशी घी (मोयन के लिए): आधा कटोरी 🔸पानी: आटा गूँथने के लिए तलने के लिए: 🔸देशी घी (या रिफाइंड तेल) बनाने की विधि स्टेप 1: मावा मसाला तैयार करना 1-एक कड़ाही में खोवा (मावा) डालें और धीमी आंच पर रंग बदलने तक भूनें। अच्छे से भूनने से गुझिया की शेल्फ लाइफ बढ़ जाती है। 2-जब मावा घी छोड़ दे, तो इसमें कटे हुए सूखे मेवे (काजू, बादाम, चिरौंजी, किसमिस, नारियल) डाल दें और हल्का सा भून लें। 3-अब इसमें चीनी का बूरा डालकर मिलाएं और गैस बंद कर दें। इस मिश्रण को पूरी तरह ठंडा होने के लिए रख दें। स्टेप 2: आटा गूँथना (Dough Preparation) 1-एक बर्तन में मैदा लें और उसमें आधा कटोरी देशी घी डालें। 2-दोनों को तब तक अच्छे से मिलाएं जब तक कि मैदे की "पिंडी" (मुट्ठी में बांधने पर आकार लेना) न बनने लगे। 3-अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर एक कड़ा (Stiff) आटा गूँथ लें और इसे सेट होने के लिए रख दें। स्टेप 3: गुझिया भरना और आकार देना 1-आटे की छोटी-छोटी लोइयां काटें और उन्हें एकदम पतला बेल लें। 2-गुझिया का साँचा लें, उस पर हल्का सूखा मैदा लगाएं और बेली हुई पूरी को सांचे पर रखें। 3-एक तरफ तैयार मावा मसाला भरें और पूरी के किनारों पर पानी लगाकर सांचे को जोर से बंद कर दें। 4-इसी तरह सारी गुझिया बना लें और उन्हें गीले कपड़े से ढककर रखें ताकि वे सूखें नहीं। स्टेप 4: तलना (Frying) 1-कड़ाही में देशी घी गरम करें। धीमी से मध्यम आंच पर गुझिया को तलने के लिए डालें। 2-पलट-पलट कर सुनहरा (Golden) होने तक सेकें। आपकी खस्ता मावा गुझिया तैयार हैं! #MawaGujhia, #GujiyaRecipe, #HoliSpecial, #IndianSweets, #ZindagiAurZayka, #TraditionalSweets, #MawaKaranji, #FestivalRecipes, #HomemadeGujhia, #CookingTips