У нас вы можете посмотреть бесплатно धर्मराज जी की कहानी | Dharmraj Ji Ki Kahani | или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
धर्मराज जी की कहानी दो सेठानिया थी। एक के घर में धन बहुत था। पर वह मन से कंजूस थी। दूसरी के पास थोडा कम था पर मन से बहुत अमीर थी। रोज सेवेरे उठती गंगा स्नान करती, तुलसी माता बड़-पीपल सिंचती भगवान के मंदिर जाके पूजा करती धरमराज, सुरज भगवान की कहानी सुनती । भगवान के भोग लगाकर अतिथि को जिमाती, गाय कुत्ते के लिए ग्रास निकालती। दूसरी सेठानी इस धर्मात्मा को देखकर हंसती और कहती पता नहीं दिन भर क्या करती रहती है । थोडे समय बाद दोनों सेठानियों को भगवान का बुलावा आया । धर्मात्मा सेठानी के तो यमराज ने विमान भेजा और दूसरी को दूत मारते ही ले गये। रास्ते में सेठानी बोली मेंरे को भूख लगी है तो दूत बोले "किसी को कुछ दिया होगा तो मिलेगा फिर बोली प्यास लगी है, दूत बोले किसी को पानी पिलाया तो मिलेगा।" रास्ते में उसे कांटे चुभने लगे गर्मी पड़ने लगी पर दूत तो उसे घसीटते ही ले गये । अब सेठानी बहुत पछताने लगी कि सब कुछ होते हुये से दान धर्म नहीं किया । इतने में यमराज का दरबार आया । धर्मात्मा बुढिया को भगवान के पास सिंहासन मिला और वह उस पर बैठी थी। उधर दूसरी सेठानी को तपते कुंड में डाल दिया। अब सेठानी यमराज से बोली मुझे सवा पहर का जीवन दान देओ। मैं वापस आकर दण्ड भोग लूंगी। यमराज बोले ठीक है। सेठानी के शरीर में वापस प्राण डाल दिये। संसार में आते ही पंडितो को बुलाकर सेठानी ने धर्मराज की कथा सुनी सब तरह से दान धरम किया इतने में समय पूरा हो गया। अबके बार विमान आया । सवा पहर के दान धर्म से सेठानी को स्वर्ग मिला। धरमराज जी ने सेठानी पर कृपा करी वैसे सब पर करना । Description (कहानी का विवरण) यह कथा धर्मराज जी की महान शिक्षा पर आधारित है। कहानी में दो सेठानियों का वर्णन है — एक के पास अपार धन था, लेकिन मन से कंजूस थी। दूसरी के पास कम धन था, पर वह दान-धर्म, सेवा और भक्ति में सदा लगी रहती थी। धर्मराज जी के न्याय में कर्मों का फल कैसे मिलता है, दान-पुण्य का कितना महत्व है और जीवन में सुधरने का अवसर कैसे मिलता है — यही इस कथा का सार है। यह कहानी हमें सिखाती है कि 👉 धन से नहीं, कर्मों से इंसान महान बनता है 👉 दान-धर्म कभी व्यर्थ नहीं जाता 👉 समय रहते सुधर जाएँ तो भगवान कृपा करते हैं इस पावन कथा को अंत तक ज़रूर सुनें और धर्मराज जी की कृपा सब पर बनी रहे। 🙏 🔖 Hashtags (#) #धर्मराज_जी_की_कहानी #धार्मिक_कथा #दान_पुण्य #कर्मों_का_फल #यमराज_की_कथा #हिंदी_धार्मिक_कहानियाँ #भक्ति_कथा #सनातन_धर्म #प्रेरणादायक_कहानी #धर्म_और_कर्म #भारतीय_लोककथा #MoralStoryHindi #SpiritualStory #DharmrajStory #IndianMythology