У нас вы можете посмотреть бесплатно गणेश जी की कहानी | Ganesh Ji Ki Kahani | или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
गणेश जी की कहानी विष्णु भगवान लक्ष्मी जी की शादी होने लगी। सारे देवी देवता को बारात में जाने के लिये बुलाया गया। तो सब बोलने लगे, गणेश जी को नहीं ले जायेंगे। वो तो बहुत सारा खाते है। दून्द ढूंछाल्या, सूण्ड सूण्ड्याला, ऊखल से पांव, छाजले से कान, मोटा मस्तक वाले है। इनको साथ ले जाकर क्या करेंगे, यही रखवाली छोड जाते हैं और सब बरात में चले गये। नारदजी ने गणेश जी को भड़का दिया कि आपका बड़ा अपमान किया है । बारात बुरी लगती इस कारण आपको नहीं ले गये। अब तो गणेश जी को क्रोध आया और उन्होंने चूहों को आज्ञा दी की सारी जमीन थोथी कर दो। धरती थोथी होने से भगवान के रथ के पहिये धंस गये । सब पच गये पर पहिये वापिस निकले नहीं । खाती को बुलाया वो आया उसने पहिया के हाथ लगाकर बोला "जय गजानन्द जी" और रथ निकल गया । सब पूछने लगे कि गणेश जी को क्यों याद किया । खाती बोला "गणेश जी को सुमरे बिना कोई काम सिद्ध नहीं होता ।" सब सोचने लगे कि हम तो गणेश जी को छोड़ ही आये । एक जने को भेजकर गणेश जी को बुलवाया। पहले गणेश जी का रिद्धि-सिद्धि से विवाह करवाया फिर विष्णु भगवान लक्ष्मी जी के साथ विवाह हुआ । हे विनायक जी महाराज जैसे भगवान का काम सिद्ध किया वैसे सबका करना। जय विनायक जी की । 📖 Description यह कथा भगवान गणेश जी की महिमा और उनके महत्व को दर्शाती है। जब विष्णु भगवान और लक्ष्मी जी के विवाह में सभी देवता बारात में गए, तब गणेश जी को उनके रूप और आदतों के कारण साथ नहीं ले जाया गया। नारद जी के उकसाने पर गणेश जी को क्रोध आया और उनके आदेश से धरती थोथी हो गई, जिससे देवताओं का रथ फँस गया। तब एक साधारण खाती ने “जय गजानंद जी” कहकर गणेश जी को स्मरण किया और रथ बाहर निकल आया। सभी को समझ आया कि गणेश जी का स्मरण किए बिना कोई भी शुभ कार्य पूर्ण नहीं होता। तब पहले गणेश जी का रिद्धि-सिद्धि से विवाह हुआ और फिर विष्णु-लक्ष्मी विवाह सम्पन्न हुआ। यह कथा सिखाती है कि हर काम की शुरुआत गणेश जी के नाम से करनी चाहिए। जय विनायक जी महाराज। 🙏 🔖 Hashtags #गणेशजीकीकहानी #जयगजानंद #विनायकजी #गणपतिबप्पा #धार्मिककथा #पौराणिककहानी #सनातनधर्म #हिंदूकथा #गणेशमहिमा #भक्ति #भगवानगणेश #रिद्धिसिद्धि