У нас вы можете посмотреть бесплатно हौसला रखो | Krishna's motivation| или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
श्रीकृष्ण सिखाते हैं कि जीवन में आने वाला बुरा समय किसी को तोड़ने नहीं… उसे मजबूत बनाने आता है। जो इंसान कठिनाइयों के बाद भी गलत रास्ता नहीं चुनता… धोखा खाने के बाद भी अपने संस्कार नहीं बदलता… वही ईश्वर को सबसे अधिक प्रिय होता है। भाग्य को दोष देना आसान है… दूसरों पर आरोप लगाना भी। लेकिन जब सपने तुम्हारे होते हैं… तो उन्हें पूरा करने की जिम्मेदारी भी तुम्हारी ही होती है। युद्ध वही जीतता है जो मैदान में उतरता है… दूर खड़ा होकर देखने वाला सिर्फ ताली बजाता है। श्रीकृष्ण कहते हैं— गिरना हार नहीं है। गिरकर न उठना हार है। इसलिए जब तुम गिरो… तो स्वयं को कमजोर मत समझो। तेरा गिरना तेरी हार नहीं… तेरा विश्वास है। और जब तू फिर उठता है… तो मैं तेरे साथ खड़ा होता हूँ। याद रखो— परिस्थितियों से हारा हुआ इंसान फिर जीत सकता है… लेकिन जो मन से हार जाए वह कभी नहीं जीतता। इसलिए अपने मन को मजबूत रखो। अपने हौसलों को यह मत बताओ कि तुम्हारी तकलीफ कितनी बड़ी है। अपनी तकलीफों को यह बताओ कि तुम्हारे हौसले कितने बड़े हैं। पिता द्वारा डाँटा गया पुत्र… गुरु द्वारा टोका गया शिष्य… और सोनार द्वारा पीटा गया सोना… तीनों एक ही सत्य बताते हैं— जो सहन करता है… वही चमकता है। जिस दिन तुमने यह सोचना छोड़ दिया कि लोग तुम्हारे बारे में क्या सोचेंगे… समझ लेना… उसी दिन तुमने अपनी ज़िंदगी जीनी शुरू कर दी। आज जो लोग हँस रहे हैं… कल वही ताली भी बजाएँगे। बस हौसला बनाए रखना। कौन कितना अपना है… यह सिर्फ वक़्त बताता है। और जो दूसरों की मुस्कान देखकर खुश होता है… ईश्वर उसकी ज़िंदगी को मुस्कान से भर देता है। किसी के विश्वास को अपनी मजबूरी मत समझना। अगर कोई तुम पर भरोसा करता है… तो वह तुम्हारी सबसे बड़ी कमाई है… तुम्हारी असली ताकत है। और अपने स्वार्थ के लिए किसी के भावों से खेलना मत। क्योंकि जैसे टूटा हुआ काँच फिर वैसा नहीं जुड़ता… वैसे ही टूटा हुआ रिश्ता खामोश दरारें छोड़ जाता है। दुनिया में माता-पिता ही ऐसे होते हैं जो अपनी संतान की सफलता देखकर खुद पीछे हट जाते हैं… और चाहते हैं कि उनका बच्चा उनसे भी आगे निकल जाए। और अंत में श्रीकृष्ण के शब्द— “हे मानव, तू कर्म कर। डर मत कर, मन मत हार। जो सत्य और हौसले के साथ चलता है… मैं सदा उसके साथ चलता हूँ।” #ShriKrishna #KrishnaTeaching #BhagavadGita #KrishnaVani #KrishnaThoughts #KrishnaMotivation #Hosla #HoslaRakhe #BureWaqtMeHosla #NeverGiveUp #FaithInKrishna #TrustInGod #KarmKaFal #KarmYog #Dharma #SatyAurVishwas #MotivationalHindi #SpiritualThoughts #PositiveVibes #LifeLessons #InnerStrength 🔔 for more vedio : / @vanijeevangeeta 🎵 Music Credit 🎶 Track Name: Heavenly 🎶 Genre : classical 🎼 Artist: Aakash Gandhi 📁 Source: YouTube Audio Library 📜 License: Free for YouTube use