У нас вы можете посмотреть бесплатно Makki ke Aate ki Tasty Kachauri | मक्की के आटे की स्वादिष्ट कचौरी | झटपट कैसे बनाएँ или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
Makki ke aate ki Kachauri # मक्की के आटे की स्वादिष्ट कचौरी # झटपट कैसे बनाएँ । Ingredients / सामाग्री : 1- मक्की काआटा दो कटोरी 2- गेहूँ का आटा आधा कटोरी 3- आलू दो बडे उबले हुए 4- हरी मिर्च कटी हुई 2-3 5- हरा धनिया कटा हुआ 6-अदरक कटा हुआ या पेस्ट 7-नमक स्वादानुसार 8- लाल मिर्च पाउडर 9- तेल या घी तलने के लिए कचौरी का भरावन: उबले हुए आलूओं को अच्छे से मसल लें ।फिर आलू की पीठी में लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च कटी हुई,धनिया पाउडर ,हरा धनिया कटा हुआ डालकर अच्छे से मिक्स करें ,और रख दे । कचौरी का आटा तैयार करना दो कटोरी मक्की का आटा और आधा कटोरी गेहूँ का आटा एक बडे बाउल में डालें । आटे में एक चुटकी नमक डालकर ,गुनगुने पानी से मुलायम डो तैयार करें आटे को 5मिनट तक मसल-मसल कर चिकना कर लें । फिर 3-4 मिनट के लिए ढककर रख दे । अब आटे की लोई कर लें । कढाई गर्म करें उसमें तेल डालें । एक लोई को हथेली पर रख कर फैलाए और उसमें एक चम्मच भरावन डालें और धीरे-धीरे चुन डालकर बन्द कर दें । फिर हथेली पर पानी लगाएं और लोई को धीरे-धीरे, दोनों हाथों की हथेली से दबा-दबा कर गोल करें और कचौरी का आकार दें । अब गर्म तेल में कचौरी डालें, और मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक तल लें । मक्की के आटे की स्वादिष्ट कचौरी तैयार है सर्व करने के लिए । कचौरी को,टमाटर-आलू की सब्जी, गोभी की सब्जी और बूंदी के रायते के साथ गरमागरम परोसे ।